फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former pradhan murdered in bazarshukul thana in Amethi.

Amethi: पूर्व प्रधान की लाठी डंडो से पीटकर हत्या, परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से किया इनकार

Wed, 09 Oct 2024 04:16 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Wed, 09 Oct 2024 04:16 PM IST
सार

पूर्व प्रधान के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। मामले में एक आरोपी विधायक का करीबी बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Former pradhan murdered in bazarshukul thana in Amethi.
गांव में पुलिस बल तैनात। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्व प्रधान शिवनारायण सिंह (50) पर दबंगों ने लाठी डंडों और धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। परिजनों की तहरीर पर 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। पूरे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है जिसे लेकर आधा दर्जन थानों के अलावा पीएसी बल को भी तैनात किया गया है।

विज्ञापन


मामला बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के देव गिरी मजरे संसारपुर गांव का है जहां मंगलवार की सुबह खेतों की तरफ गए पूर्व ग्राम प्रधान को विपक्षियों ने पीटकर लहूलुहान कर दिया था। मंगलवार दोपहर में ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। देर रात शव गांव पहुंचा तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बड़ा फैसला, शराब-मांसाहार का सेवन करने वाले पुलिसवालों की महाकुंभ में नहीं लगेगी ड्यूटी; सिर्फ इनकी तैनाती
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मायावती ने कहा : हरियाणा में जाट समाज के जातिवादी लोगों ने बसपा को नहीं दिया वोट, लेकिन मेहनत बेकार नहीं जाएगी


देर रात परिजनों की तहरीर पर राजेन्द्र प्रसाद, शानू, रजनीश, मनीष, जितेंद्र उर्फ गुड्डू, गुलाब सिंह, शिवमूरत सिंह, अंकुर सिंह, राज कुमार सिंह और समर बहादुर सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मामले में 10 वां आरोपी बनाया गया समर बहादुर सिंह एक भाजपा विधायक का करीबी बताया जा रहा है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया है।

परिजन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े है और गिरफ्तारी के बाद ही अंतिम संस्कार की बात कर रहे है। भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र भी मृतक के घर जाकर परिजनों से घटना को लेकर जानकारी ले रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed