फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former nominated councilor involved in the murder of restaurant employee fled to Delhi

Lucknow News: रेस्टोरेंट कर्मचारी की हत्या में शामिल पूर्व नामित सभासद भागा दिल्ली

Sat, 11 Mar 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 11 Mar 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Former nominated councilor involved in the murder of restaurant employee fled to Delhi
ऊंचाहार (रायबरेली)। रेस्टोरेंट कर्मचारी संजय कुमार की हत्या के मामले में फरार चल रहे पूर्व नामित सभासद की लोकेशन दिल्ली में मिली है। सर्विलांस की मदद से पुलिस उस तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


हरचंदपुर निवासी रेस्टोरेंट कर्मचारी संजय कुमार के वेतन मांगने पर नाराज होकर रेस्टोरेंट मालिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। घटना को छुपाने के लिए आरोपियों ने शव को कार से जमालपुर माफी गांव के पास नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने भाई शिवम की तहरीर पर घटना में शामिल रेस्टोरेंट संचालक संतोष कुमार, अनिल शर्मा, दीपू सिंह उर्फ शिवशंकर सिंह व जितेंद्र यादव को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार जेल भेज दिया था। घटना का मुख्य आरोपी पूर्व नामित सभासद दीपक उर्फ दीपू मौर्य फरार है।
विज्ञापन


पुलिस को शुक्रवार शाम दीपू की लोकेशन दिल्ली में मिली। पूर्व नामित सभासद दीपू के भाजपा नेताओं से भी संपर्क होने की बात आई है। वह प्रदेश की एक सजातीय महिला सांसद का भी करीबी बताया जा रहा है। चर्चा है कि पुलिस पर सत्ताधारी सांसद के दबाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस जिला पंचायत के विकास कार्यों के लिए 2010 में बनी संचालन समिति के सदस्य रहे राकेश मौर्य के बेटे अजय मौर्य से भी जल्द पुलिस पूछताछ कर सकती है। वजह रेस्टोरेंट कर्मचारी की हत्या में जिस कार का प्रयोग किया गया था, वह कार अजय मौर्य है। कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि फरार आरोपी नामित पूर्व सभासद की लोकेशन दिल्ली मिली है। उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। घटना में प्रयुक्त की गई कार के मालिक से भी जल्द पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed