फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former MP Brijbhushan Sharan Singh in Ayodhya.

बृजभूषण पास्को एक्ट से बरी: बोले- सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं, जो खोया उसका गम नहीं, जो पाया वो कम नही

Tue, 27 May 2025 05:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 27 May 2025 05:06 PM IST
सार

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि जब मेरे ऊपर आरोप लगे थे तभी मैंने कह दिया था कि ये झूठे हैं। उन्होंने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नहीं।

विज्ञापन
Former MP Brijbhushan Sharan Singh in Ayodhya.
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली के पटियाला कोर्ट से पास्को एक्ट में बरी होने के बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। बृजभूषण शरण सिंह का एयरपोर्ट पर हनुमानगढ़ी के साधु संतों ने भव्य स्वागत किया। अयोध्या पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि 18 जनवरी 2023 को मेरे ऊपर आरोप लगाया गया था, तभी मैंने कहा था यह आरोप झूठा है। मैंने कहा था कि यदि आरोप साबित हो जाएंगे तो मैं फांसी पर स्वतः लटक जाऊंगा। मैंने जो कहा था वह प्रमाणित हुआ है।

विज्ञापन


न्याय पालिका पर मैंने पहले भी भरोसा जताया था, आज भी आभार प्रकट करता हूं। बृजभूषण ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं, जो खोया उसका गम नहीं जो पाया वह कम नहीं। जिन खिलाड़ियों ने मेरे ऊपर आरोप लगाया था, वे मुझे कुश्ती का भगवान कहते थे। इन खिलाड़ियों का मेरे घर पर आना-जाना था। उनके विवाह और त्योहारों में भी मैं शामिल हुआ हूं। गाने के बोल बोलते हुए कहा कि कभी पास आकर मुझे यह बता दें मिला है क्या उन्हें मुझे यूं सता के। इस आरोप से कई बच्चों ने अपनी जिंदगी खो दी। कई वरिष्ठ अधिकारियों ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे अपराधी... सरकार नाकाम, योगी सरकार पर बरसे स्वामी प्रसाद
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हर रोज 12 से 16 घंटे तक पढ़ाई कर बने आईएएस, हासिल की 50वीं रैंक, आईपीएस की ट्रेनिंग के दौरान करते रहे पढ़ाई


जिनको न्याय नहीं मिला, वे सजा काट रहे हैं या अपना जीवन समाप्त कर चुके हैं। बृजभूषण ने कहा कि कुछ धाराएं संरक्षण के लिए बनाई गई हैं लेकिन उनका दुरुपयोग हो रहा है। दहेज उत्पीड़न, दलित उत्पीड़न और यौन उत्पीड़न इन धाराओं का उपयोग संरक्षण के लिए किया गया था लेकिन इनका दुरुपयोग हो रहा है। किसी बच्ची के साथ यदि दुराचार होता है तो ये धाराएं उसके संरक्षण के लिए बनाई गई थीं। बहुत बड़े पैमाने पर यौन उत्पीड़न की धाराओं को लोगों ने अपने विरोधियों को परास्त करने और उनका जीवन समाप्त करने के लिए हथियार बना रखा है।

पूर्व सांसद ने कहा कि अयोध्या की पावन धरती से मांग करता हूं कि यौन उत्पीड़न की धाराओं के दुरुपयोग को कैसे रोका जाए, इसको सरकार सुनिश्चित करे। धारा समाप्त करने की बात नहीं हो रही है लेकिन एक समीक्षा जरूर की जानी चाहिए। यौन उत्पीड़न की धाराओं का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। आम आदमी पार्टी ने मेरा विरोध किया, उसका सत्यानाश हो गया। मेरा जो भी विरोध किया है, उन सबको भगवान दंड देंगे क्योंकि मैं हनुमान जी का भक्त हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed