UP: हर रोज 12 से 16 घंटे तक पढ़ाई कर बने आईएएस, हासिल की 50वीं रैंक, आईपीएस की ट्रेनिंग के दौरान की पढ़ाई
अमेठी के अंकुर त्रिपाठी ने यूपीएससी 2024 में 50वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। किसान परिवार से आने वाले अंकुर ने हैदराबाद में आईपीएस ट्रेनिंग के दौरान पढ़ाई कर सफलता पाई। अंकुर ने पढ़ाई को लेकर अपनी रणनीति पर बात की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग की वर्ष 2024 की परीक्षा में क्षेत्र के अंकुर त्रिपाठी ने 50वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। कचनांव गांव निवासी किसान सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी के पुत्र अंकुर ने यह सफलता हैदराबाद में आईपीएस की ट्रेनिंग के दौरान तैयारी कर हासिल की है। पिछले महीने 22 अप्रैल 2025 को घोषित हुए परीक्षा परिणाम के एक महीने बाद घर पहुंचे अंकुर का जगदीशपुर चौराहे पर क्षेत्रवासियों ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।
साधारण पृष्ठभूमि वाले परिवार से आने वाले अंकुर ने लक्ष्य के प्रति अडिग रहते हुए यह मुकाम हासिल किया। उनके पिता खेती करते हैं और मां सरोज त्रिपाठी गृहिणी हैं। भाई आशीष एमएससी कर चुके हैं और बहन अंकिता स्नातक कर शादीशुदा हैं। अंकुर की शुरुआती पढ़ाई डीएवी कॉलेज कुमारगंज अयोध्या से हुई, जबकि इंटरमीडिएट उन्होंने लखनऊ के बाल विद्या मंदिर से पूरा किया। इसके बाद उन्होंने 2017 में गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया।
ये भी पढ़े- UP News: यूपी सरकार का एलान, सामूहिक विवाह योजना में अब कन्याओं को सिंदूर भी किया जाएगा दान
बीटेक के बाद वे दिल्ली चले गए और सिविल सेवा की तैयारी शुरू की। मार्च 2020 में कोविड के चलते वे दो साल घर पर रहे। वर्ष 2022 में उन्होंने फिर से तैयारी शुरू की और पहली बार में ही 513 वीं रैंक हासिल कर आईपीएस बने। हालांकि, नॉर्थ ईस्ट कॉडर मिलने के कारण उन्होंने दोबारा प्रयास का निर्णय लिया। ट्रेनिंग के दौरान ही तैयारी की और छुट्टियां लेकर परीक्षा दी। उनकी कड़ी मेहनत रंग लाई और इस बार उन्होंने 50वीं रैंक हासिल की।
अंकुर ने बताया कि पढ़ाई के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखा और पढ़ाई को प्राथमिकता देते हुए प्रतिदिन 12 से 16 घंटे तक पढ़ाई की। उनका मानना है कि फोकस बनाए रखना ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया और कहा कि यह उनके माता-पिता का सपना था, जिसे उन्होंने साकार किया।
ये भी पढ़े- UP News: फल व सब्जियों को सड़ने से बचाने के लिए तैयार होगी कोल्ड चेन, पीपीपी मॉडल अपनाने की बन रही नई नीति
परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद पहली बार अंकुर के घर पहुंचने से गांव में जश्न का माहौल और बधाई देने वालों का लगा तांता लगा है। गांव में खुशी का माहौल है। बधाई देने वालों में आईएफएफडीसी नई दिल्ली के चेयरमैन गुरु प्रसाद त्रिपाठी, डॉ. प्रदीप तिवारी, डॉ. प्रज्ञा बाजपेई, राजेश्वर प्रताप सिंह, सुनील सेठ, अजय नारायण त्रिपाठी और अमित सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.