फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   former MLA vimla Batham appointed President of uttar pradesh Women Commission

नोएडा की पूर्व विधायक विमला बाथम बनीं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष

Fri, 03 Aug 2018 10:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 03 Aug 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
former MLA vimla Batham appointed President of uttar pradesh Women Commission
पूर्व विधायक विमला बाथम - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में पार्टी की सरकार बनने के करीब सवा साल बाद सरकार ने अब भाजपा के कार्यकर्ताओं के समायोजन पर काम शुरू कर दिया है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह के लिए अपनी सीट छोड़ने वाली नोएडा की पूर्व विधायक विमला बाथम को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन


इनके अलावा आयोग में 21 नए सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है। जिसमें कई पुराने कार्यकर्ताओं को समायोजित किया गया है। चार पुराने सदस्यों का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया गया है।
विज्ञापन


इसी तरह राज्य बालअधिकार संरक्षण आयोग का गठन करते हुए सरकार ने मुरादाबाद के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विशेष गुप्ता को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इससे पहले राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष जरीना उस्मानी और राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष जूही सिंह थीं। इनका कार्यकाल फरवरी में ही समाप्त हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी से दोनों आयोगों में अध्यक्ष व सदस्यों के  पद खाली थे। अब सरकार ने दोनों आयोगों का नए सिरे से गठन करते हुए अध्यक्षों और सदस्यों की नियुक्ति कर दी है। 

राज्य महिला आयोग में एक अध्यक्ष के अलावा कुल 25 सदस्य बनाए गए है, इनमें से निवर्तमान सदस्यों का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया गया है। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग में अध्यक्ष के अलावा 6 सदस्यों को नामित किया गया है।

अपर मुख्य सचिव महिला एवं बाल विकास रेणुका कुमार ने इस संबंध में बृहस्पतिवार को आदेश जारी कर दिया है।

ये होंगी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सदस्य

नाम  पद  जिला
विमला बाथम  अध्यक्ष  नोएडा
रश्मि जायसवाल सदस्य  लखनऊ
शशिबाला भारती    सदस्य  लखनऊ
मनोरमा शुक्ला    सदस्य  लखनऊ
कुमुद श्रीवास्तव    सदस्य  लखनऊ
सुनीता बंसल    सदस्य  लखनऊ
उषारानी गौतम    सदस्य  इलाहाबाद
अनिता सचान    सदस्य  इलाहाबाद
अनामिका चौधरी  सदस्य  इलाहाबाद
निर्मला दीक्षित  सदस्य  आगरा
रामसखी कठेरिया  सदस्य  आगरा
मीना चौबे       सदस्य  वाराणसी
पूनम कपूर      सदस्य  कानपुर
निर्मला द्विवेदी     सदस्य  गोरखपुर
संगीता तिवारी    सदस्य  आजमगढ़
शशि मौर्या    सदस्य  जौनपुर
सुमन सिंह    सदस्य  सुल्तानपुर
राखी त्यागी  सदस्य  मेरठ
अवनी सिंह  सदस्य  बिजनौर
मीना कुमारी  सदस्य  अलीगढ़
कंचन जायसवाल  सदस्य  झांसी
प्रभा गुप्ता     सदस्य  बांदा

इन 4 सदस्यों का का बढ़ा है कार्यकाल
प्रियंवदा तोमर (शामली), अनीता सिंह (इलाहाबाद), सुमन चतुर्वेदी (फिरोजाबाद) व इन्द्रवास सिंह (बस्ती)
राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष व सदस्य
नाम  पद  जिला
विशेष गुप्ता  अध्यक्ष  मुरादाबाद
डॉ. शुचिता चतुर्वेदी  सदस्य  लखनऊ
डॉ. राजीव कुमार श्रीवास्तव  सदस्य  वाराणसी
डॉ. साक्षी बैजल  सदस्य  आागरा
प्रीति वर्मा  सदस्य  लखीमपुर खीरी
बेबीरानी मौर्या  सदस्य  आगरा
नीता साहू  सदस्य  इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed