फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former MLA umesh pandey joins BJP in Lucknow.

UP News: सपा नेता व पूर्व विधायक उमेश पांडेय भाजपा में हुए शामिल, मधुबन नगर पालिका अध्यक्ष भी हुए भाजपाई

Thu, 24 Aug 2023 11:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 24 Aug 2023 11:00 PM IST
सार

सपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने वाले उमेश पांडेय भाजपा में शामिल हो गए। बताया जा रहा है कि इससे भाजपा को घोसी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में लाभ होगा।

विज्ञापन
Former MLA umesh pandey joins BJP in Lucknow.
भाजपा में शामिल हुए उमेश पांडेय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

घोसी विधानसभा उप चुनाव के बीच भाजपा ने समाजवादी पार्टी को झटका दिया है। विधानसभा चुनाव 2022 में मऊ जिले की मधुबन सीट से सपा प्रत्याशी रहे उमेश पांडेय ने बृहस्पतिवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बसपा में आने वाला समय आकाश आनंद का, मायावती ने भतीजे के कंधे पर हाथ रखकर दिया सियासी संदेश
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में तैयार हो रहा तीसरा मोर्चा: तीन सितंबर को लखनऊ से बजेगा बिगुल, फिर हर जिले में सम्मेलन
विज्ञापन
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा ने घोसी उप चुनाव में उमेश पांडेय के भाई सहित तीन लोगों की हत्या के आरोपी सुधाकर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा कि सपा ने प्रत्याशी चयन से ही साफ कर दिया है कि वह हमेशा गुंडागर्दी और अराजक तत्वों को समर्थन करती है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने उमेश पांडेय के साथ मधुबन नगर पंचायत के अध्यक्ष गणेशमल, ग्राम प्रधान शुभम तिवारी, चंद्रभान यादव, अरविंद प्रधान, हरीलाल राजभर, आनंदमल सहित पांडेय के अनेकों समर्थकों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

इस अवसर पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा के डीएनए में अराजकता और गुंडागर्दी करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि घोसी की जनता जनता ऐसे लोगों को पहचान गई है। अभी तक सपा को हाशिए पर धकेला था, अब अब रसातल में भेजेगी। उप चुनाव में जनता सपा को उनके कुकृत्य की सजा देगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed