फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former MLA Raja rajeev Kumar Singh passed away.

बाराबंकी: छह बार से विधायक रहे राजा राजीव कुमार सिंह का निधन, बेटे के लिए मांग रहे थे टिकट

Mon, 31 Jan 2022 01:21 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Mon, 31 Jan 2022 01:21 PM IST
सार

दरियाबाद से छह बार विधायक रहे राजा राजीव कुमार सिंह का निधन हो गया। वह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे।

विज्ञापन
Former MLA Raja rajeev Kumar Singh passed away.
राजा राजीव कुमार सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी के दरियाबाद से छह बार विधायक रहे राजा राजीव कुमार सिंह का निधन हो गया। 2 दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बार वह विधानसभा चुनाव का बेटे के लिए टिकट मांग रहे थे।

विज्ञापन


उनके निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गई। राजीव कुमार सिंह ने बाराबंकी में सबसे अधिक बार विधायक रहने का रिकॉर्ड बनाया है। 1985 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में दरियाबाद का विधायक बनने के बाद वह 6 बार विधायक रहे और लगातार तीन बार विधानसभा चुनाव जीत कर हैट्रिक भी मारी।
विज्ञापन


1985 से 1989 तक निर्दलीय विधायक रहने के बाद 1989 से 1991 तक कांग्रेस से विधायक रहे। इसके बाद 1996 से 2002 तक भाजपा से, 2002 से 2007 तक फिर भाजपा से, 2007 से 2012 तक सपा से और 2012 से 2017 तक भी सपा से विधायक रहे। इस बार राजीव कुमार सिंह राजनीति से संन्यास लेना चाहते थे इसीलिए उन्होंने अपने बेटे रितेश सिंह को आगे किया था और उन्हीं के लिए टिकट मांग रहे थे लेकिन समाजवादी पार्टी ने उनको या उनके बेटे को टिकट न देते हुए यहां से पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप को टिकट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार सुबह खबर आई कि राजीव कुमार सिंह का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से जहां दरियाबाद क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है वही पूरा जिला स्तब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed