फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former minister's grandson arrested in fraud and gangster case

Lucknow News: पूर्व मंत्री का नाती धोखाधड़ी व गैंगेस्टर केस में गिरफ्तार

Thu, 25 May 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 25 May 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Former minister's grandson arrested in fraud and gangster case
रायबरेली। देहरादून के क्लेमेंट टाउन थाने में दर्ज 1.82 करोड़ के धोखाधड़ी और गैंगेस्टर के केस में पूर्व शिक्षामंत्री स्व. सुनीता सिंह के नाती शरद सिंह को पुलिस ने दबोच लिया। गत मंगलवार तड़के देहरादून पुलिस शहर के सिविल लाइन स्थित आवास से शरद का पकड़कर अपने साथ उत्तराखंड ले गई। शरद करीब एक साल से फरार चल रहा था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
विज्ञापन

नौ मई 2021 को पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड, राजपुर रोड देहरादून के शाखा प्रबंधक हेमंत पोद्दार ने देहरादून जिले के क्लेमेंट टाउन थाने में तहरीर देकर तरनजीत सिंह सहित अन्य लोगों के खिलाफ संपत्ति पर फर्जी तरीके से 1.82 करोड़ रुपये का ऋण लेकर धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना के दौरान धाराओं में बढ़ोत्तरी के साथ ही पूर्व मंत्री के नाती शरद चौहान का नाम प्रकाश में आ गया। धोखाधड़ी के मामले में शरद अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त शरद व उसके साथियों के खिलाफ गिरोह बनाकर समाज विरोधी क्रियाकलापों में लिप्त रहने और अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने पर गैंगेस्टर एक्ट का मुकदमा देहरादून के पटेल नगर थाने में पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी न होने पर डीआईजी देहरादून 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। गत मंगलवार को तड़के थाना क्लेमेंंट टाउन के एसएसआई दुर्गेश कोठियाल, कुलदीप व विमलचंद्र आदि की टीम ने रायबरेली पहुंचकर शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन स्थित आवास पर छापामार कर शरद चौहान को पकड़ लिया। टीम शरद को अपने साथ देहरादून लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed