फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   former minister buniyaad hussian ansari passes away, akhilesh express grief

सीतापुर : पूर्व मंत्री बुनियाद हुसैन अंसारी का निधन, अखिलेश ने जताया शोक

Sat, 13 Jul 2019 08:47 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 13 Jul 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
former minister buniyaad hussian ansari passes away, akhilesh express grief
पूर्व मंत्री बुनियाद हुसैन अंसारी व अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
प्रदेश सरकार में मंत्री रहे बुनियाद हुसैन अंसारी का दिल का दौरा पड़ने से शनिवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 66 साल थी। बताया गया कि सुबह करीब 11.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वे सीतापुर के बिसवां ब्लॉक के बिसेंडी गांव के रहने वाले थे। अंसारी लहरपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे। वे 1985 में पहली बार विधायक चुने गए थे। उस समय वे लोकदल पार्टी से चुनाव लड़े थे।
विज्ञापन


इसके बाद 1996 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से टिकट मिला जीत हासिल की। इसके बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के में शामिल हुए। वर्तमान में बुनियाद हुसैन अंसारी सीतापुर के शिवपुरी मुहल्ले में परिवार संग रहते थे।
विज्ञापन

 
बताया गया कि उन्हें अचानक सीने में दर्द शुरू हुआ तो जिला अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग उनका पार्थिव शरीर पक्के बाग (शेखसरायं) ले गए। रविवार सुबह पटिया कब्रिस्तान में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री बुनियाद अंसारी के निधन पर अखिलेश दुखी

सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री  बुनियाद हुसेन अंसारी के निधन पर गहरा शोक जताते हुए शोकाकुल परिवार से व्यक्त की है। 70 वर्षीय बुनियाद हुसैन अंसारी सीतापुर में लहरपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक तथा प्रदेश मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री रहे थे। शनिवार को सवेरे ह्रदय गति रुकने से उनका निधन हुआ। गरीबों, दलितों व अल्पसंख्यकों के हितों के लिए वह समाजवादी पार्टी में रहकर लगातार संघर्ष करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed