फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former IPS accused traffic constable of indecency

Lucknow News: पूर्व आईपीएस ने लगाया ट्रैफिक सिपाही पर अभद्रता का आरोप, डीएम ने किया बीचबचाव

Mon, 07 Oct 2024 06:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 06:26 PM IST
विज्ञापन
Former IPS accused traffic constable of indecency
लखनऊ।
विज्ञापन

पूर्व आईपीएस व आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर व उनकी पत्नी डॉ. नूतन ठाकुर ने ट्रैफिक सिपाही पर अभद्रता का आरोप लगाया है। आरोप है कि सोमवार सुबह 11 बजे मोती महल, शनि मंदिर वाले रास्ते से अपनी गाड़ी से लोअर कोर्ट की ओर जा रहे थे। इस दौरान ट्रैफिक सिपाही ने उनकी गाड़ी के सामने आकर वाहन पर जाेर-जोर से पीटना शुरू कर दिया। विरोध पर अभद्रता की।
पूर्व आईपीएस का आरोप है कि सिपाही ने कहा कि डीएम की गाड़ी आ रही है, तुरंत वाहन आगे बढ़ाओ। इस पर उन्होंने डीएम की गाड़ी के सामने जाकर विरोध जताया। आरोप है कि डीएम के सुरक्षाकर्मी वहां पहुंच गए और धक्का-मुक्की करते हुए धमकीभरी भाषा का इस्तेमाल किया। भीड़ जमा होने पर डीएम ने उनसे बात की और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पूर्व आईपीएस ने एक्स पर पोस्ट कर मामले की शिकायत की। इसके बाद लखनऊ पुलिस ने ट्रैफिक सिपाही को उस ड्यूटी स्थल हटा दिया। उनका कहना है कि वह कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। डीजीपी को पत्र लिखकर शिकायत की है। मामले की जांच मंडलायुक्त से कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed