फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   former IAS officer fired because his personal secretary came late.

निजी सचिव देर से दफ्तर पहुंचा तो रिटायर्ड आईएएस ने चला दी गोली

Fri, 04 Sep 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 04 Sep 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
former IAS officer fired because his personal secretary came late.

राज्य लोक सेवा अधिकरण के प्रशासनिक सदस्य व रिटायर्ड आईएएस अफसर टीपी पाठक ने बृहस्पतिवार दोपहर अपने कक्ष में लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर हड़कंप मचा दिया।

विज्ञापन


कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि वे अपने निजी सचिव आरके गोयल के देर से आने से नाराज थे, इसलिए गोली चलाई। इससे नाराज कर्मचारियों ने जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सतीश पांडेय के साथ अधिकरण के चेयरमैन का घेराव कर पाठक को हटाने की मांग की।
विज्ञापन


इस बीच, मौके पर पहुंचे एएसपी पूर्वी राजीव मल्होत्रा और हजरतगंज इंस्पेक्टर विजयमल यादव ने पिस्टल जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इंदिरा भवन में दोपहर करीब साढ़े बारह बजे टीपी पाठक के कमरे से आई गोली चलने की आवाज ने सनसनी मचा दी। किसी ने अफवाह फैला दी कि प्रशासनिक सदस्य ने अपने एक कर्मचारी को गोली मार दी है। तब कर्मचारी गलियारे में निकल आए और महिलाएं दहशत से कमरों में दुबक गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू किया

former IAS officer fired because his personal secretary came late.

इस बीच कर्मचारी नेता भी आ गए और पाठक पर उत्पीड़न और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। तोड़फोड़ भी की। मौका देख कर पाठक चेयरमैन के कक्ष में पहुंच गए तो कर्मचारी भी वहां जमा हो गए और चेयरमैन का घेराव कर सदस्य को तत्काल पद से हटाने की मांग शुरू कर दी।

गुस्साए कर्मचारी प्रशासनिक सदस्य को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने किसी तरह कर्मचारियों से बचाकर उन्हें घर पहुंचाया।

पाठक ने कहा, सूटकेस से निकालते समय चली गोली
एएसपी पूर्वी से बातचीत में पाठक ने इसे हादसा बताया। कहा, सूटकेस से सामान निकालते वक्त अचानक पिस्टल से गोली चल गई। निजी सचिव आरके गोयल ने पुलिस को हादसे के चलते फायरिंग की बात लिखकर दी है।

एएसपी ने कहा, कमरे में अकेले थे पाठक
एएसपी पूर्वी ने बताया कि जिस वक्त गोली चली थी, प्रशासनिक सदस्य अपने कक्ष में अकेले बैठे थे। निजी सचिव के कक्ष में मौजूद होने की बात गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed