फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former hockey player, BSP and BJP leaders join Samajwadi Party.

पूर्व हॉकी खिलाड़ी, भाजपा व बसपा नेता सपा में हुए शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

Thu, 30 Jul 2020 12:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 30 Jul 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
Former hockey player, BSP and BJP leaders join Samajwadi Party.
अखिलेश बोले, शैलेंद्र सिंह, विकास दुबे व अजय सिंह के आने से पार्टी को ताकत मिलेगी। - फोटो : amar ujala

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी शैलेन्द्र सिंह, जौनपुर के भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विकास दुबे व बसपा क्षेत्रीय भाईचारा समिति वाराणसी के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

विज्ञापन


शैलेन्द्र सिंह ने अंतरराष्ट्रीय हाकी टूर्नामेंट खेलने के साथ ही चक दे इंडिया फिल्म 2007 में भूमिका भी निभाई थी। शैलेंद्र को बहादुरी पुरस्कार और दिल्ली सरकार का सिंघम अवार्ड भी मिला था। वह भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच भी रहे। वर्तमान में खेलों मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन इंडिया के महासचिव की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने शैलेन्द्र सिंह, विकास दुबे व अजय सिंह को विश्वास दिलाया कि सपा में उन्हें सम्मानजनक काम करने का अवसर मिलेगा। उनके आने से पार्टी को ताकत मिलेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में खिलाड़ियों, साहित्यकारों, लेखकों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों व कलाकारों सहित विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट प्रतिभाओं को यशभारती से सम्मानित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पुरस्कार में 11 लाख रुपये नकद व 50 हजार रुपये सम्मान राशि प्रतिमाह दिए जाने की व्यवस्था की गई थी। भाजपा ने सत्ता में आते ही सम्मान राशि पर रोक लगा दी। शैलेन्द्र सिंह ने आशा जताई कि 2022 में सपा सत्ता में आएगी और अखिलेश यादव फिर मुख्यमंत्री बनेंगे।

यशभारती पाने वालों को फिर देंगे 50 हजार सम्मान राशि

अखिलेश ने कहा कि 2022 में सपा सरकार बनते ही यशभारती सम्मानित प्रतिभाओं को 50 हजार रुपये मासिक सम्मान राशि फिर से चालू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अयोध्या निवासी मजदूरी करने वाले रामानन्द निषाद की बेटी और हाकी खिलाड़ी पूजा निषाद को पक्षपात के कारण रेलवे में नौकरी नहीं मिल सकी।

उन्होंने पूजा निषाद को भरोसा दिलाया है कि समाजवादी सरकार बनने पर उन्हें सरकारी नौकरी अवश्य दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों की नीतियों के कारण युवा पीढ़ी नौकरी की तलाश में जगह-जगह भटक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed