फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former head and president of the Board of Trade shot dead, shot eight bullets as soon as he got off the safari

पूर्व प्रधान व व्यापार मंडल के अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, सफारी से उतरते ही मारी आठ गोलियां

Sun, 20 Dec 2020 07:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 20 Dec 2020 07:01 PM IST
विज्ञापन
Former head and president of the Board of Trade shot dead, shot eight bullets as soon as he got off the safari
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : amar ujala

लखनऊ में मोहनलालगंज के इंद्रजीत खेड़ा केपूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान के पति सुजीत पांडेय की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात गौरा स्थित ईंट भट्ठे के पास हुई। सफारी से उतरते ही बाइक सवार बदमाशों ने सुजीत पांडेय पर ताबड़तोड़ गोलियों की बरसा दी।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में उनको मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। वह मोहनलालगंज व्यापार मंडल केअध्यक्ष भी थे।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक मोहनलालगंज गऊदीन शुक्ला के मुताबिक इंद्रजीत खेड़ा की प्रधान संध्या पांडेय के पति सुजीत पांडेय पहले यहीं से प्रधान रहें। इलाके के गौरा में उनका ईंट भट्ठा हैं। रविवार शाम करीब 5.30 बजे वह सफारी से भट्ठे पर गये। वहां गाड़ी से उतरते ही पहले से घात लगाये बाइक सवार बदमाशोें ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुजीत पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गये। गोलियाें की आवाज सुनकर ईंट भट्ठे व आसपास गांव के लोग जुटे। इस दौरान बदमाश वारदात को अंजाम देकर भाग निकले थे। मौके पर खून से लथपथ सुजीत को देखकर ग्रामीणोंने पुलिस को सूचना दी। मौकेपर पहुंची पुलिस ने घायल सुजीत को इलाज केलिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी मौत हो गई।

जमीन व राजनैतिक बर्चस्व को लेकर चल रही पड़ताल
पुलिस के मुताबिक मोहनलालगंज इलाके में सुजीत पांडेय की अच्छी पकड़ थी। वह आसपास के इलाके में अच्छी खासी संपत्ति भी बना रखी थी। राजनीति में उनके अच्छी दखल होने के कारण लगातार वह खुद भी प्रधान रहे। इस बार उनकी पत्नी संध्या पांडेय प्रधान है। हालांकि मोहनलालगंज को नगर पंचायत घोषित करने के बाद से प्रधान का पद समाप्त हो गया है। स्थानीय लोगों केमुताबिक सुजीत पांडेय नगर पंचायत अध्यक्ष पद केचुनाव की तैयारी भी कर रहे थे।


पुलिस संपत्ति विवाद और राजनैतिक बर्चस्व को बिंदु बनाकर जांच कर रही है। हालांकि अभी यह नहीं पता चल सका कि बाइक सवार बदमाशों ने किन कारणों से वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस को आशंका है कि वारदात को किराए केशूटरों ने अंजाम दिया है। पुलिस को मौके से आठ खोखे बरामद हुए है। जो प्रतिबंधित बोर के हैं। वारदात केबाद पूरी राजधानी में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। नाकाबंदी कर दी गई है। हर संदिग्धों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed