फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former director of real estate firm and his nephew embezzlement of crores in Lucknow case filed against him

UP News: रियल एस्टेट फर्म के पूर्व डायरेक्टर और उसके भांजे ने किया करोड़ों का गबन, दोनों के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 25 Apr 2025 07:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 25 Apr 2025 07:14 PM IST
सार

लखनऊ में रियल एस्टेट फर्म के पूर्व डायरेक्टर और उसके भांजे ने लोगों से करोड़ों का गबन किया। मामले में दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों ने फर्जी रसीदें बनाकर 50 से अधिक ग्राहकों को अपना शिकार बनाया। 

विज्ञापन
Former director of real estate firm and his nephew embezzlement of crores in Lucknow case filed against him
करोड़ों का गबन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने वरदानखंड स्थित राजधानी इन्फ्रा हाउसिंग प्रा. लि. रियल एस्टेट फर्म के पूर्व डायरेक्टर शुएब अहमद और उसके भांजे अकाउंटेंट काशिफ अंसारी के खिलाफ ठगी की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों पर फर्जी रसीदें बनाकर 50 से अधिक ग्राहकों के करोड़ों रुपये ऐंठने का आरोप है। पुलिस ने यह कार्रवाई कमिश्नर के आदेश पर की है।

विज्ञापन


डायरेक्टर दबीर सिद्दीक़ी के मुताबिक 2016 से 2021 तक फैजाबाद के भदरसा निवासी पूर्व डायरेक्टर शुएब और उसका भांजा फर्म में काम करता था। आरोप है कि इस बीच काशिफ ने फर्म के ग्राहकों को प्रॉपर्टी की फर्जी रसीद देकर उनके करोड़ों रुपये हड़प लिए। 
विज्ञापन


प्रॉपर्टी नहीं मिलने पर ग्राहकों ने इसकी जानकारी डायरेक्टर दबीर को दी। जांच में सामने आया कि जारी की गईं रसीदों में पूर्व डायरेक्टर शुएब अहमद और पूर्व अकाउंटेंट काशिफ अंसारी के हस्ताक्षर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक फर्म में मिलीं 50 लाख की रसीदें

दबीर का आरोप है छानबीन के दौरान दफ्तर से जारी की गई 50 लाख की फर्जी रसीदें मिली है। ये रसीदें 50 ग्राहकों की हैं। डायरेक्टर का आरोप है कि जांच में ग्राहकों की संख्या बढ़ती जा रही है। आशंका है कि आरोपी मामा-भांजे ने पांच करोड़ की धोखाधड़ी की है।

दफ्तर से सारे रिकॉर्ड चोरी

डायरेक्टर ने बताया कि आरोपियों ने नौकरी छोड़ते समय कंपनी से बहुत सारे रिकॉर्ड व दस्तावेज भी चोरी कर लिए थे। इसमें कैश बुक, डे बुक, कंप्यूटर व कंपनी से जुड़े हुए सारे रिकॉर्ड शामिल हैं। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार अवस्थी के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed