फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   former delhi bjp chief visits ayodhya

दिल्ली में हिंसा देश विरोधियों की साजिश: दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष

Wed, 26 Feb 2020 06:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Wed, 26 Feb 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
former delhi bjp chief visits ayodhya
सतीश उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने रामनगरी अयोध्या पहुंचकर रामलला का दर्शन पूजन किया। दर्शन के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में हो रहा हिंसक प्रदर्शन सुनियोजित है। शाहीन बाग एक निमित्त मात्र है सड़कों पर आगजनी करना मोटरसाइकिल और गाड़ियों को जलाना, मकानों में आग लगाना इसके पीछे एक बड़ी साजिश है, जिसको समझने की जरूरत है।

विज्ञापन


पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह वही लोग हैं जिन्होंने जेएनयू में आजादी के नारे लगाए हैं। जो अफजल गुरु को महामंडित करते हैं। जिन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े किए थे। देश की प्रगति और शासन को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने राजनीतिक पार्टियों को घेरते हुए कहा कि कुछ ऐसे राजनीतिक दल भी हैं जिनका समर्थन राष्ट्र विरोधी व अलगाववादी ताकतों को रहा है।
विज्ञापन


राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि शाहीन बाग मामले पर लगातार चुप्पी साधे हुए हैं। जेएनयू मामले पर आप ने ट्वीट किए, समर्थन में खड़े हुए। शाहीन बाग पर उनकी चुप्पी पूरे प्रकरण को कहीं समर्थन तो नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राम मंदिर से साकार होगा 130 करोड़ लोगों का सपना

राम मंदिर निर्माण पर कहा कि 500 वर्ष पुराने इस मामले का पटाक्षेप हुआ। 130 करोड़ लोगों का जो सपना है वह साकार होने जा रहा है। राम मंदिर ट्रस्ट के सभी लोगों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की है और उनको अयोध्या आने का निमंत्रण दिया है।

दिल्ली चुनाव में मिली करारी हार पर कहा कि यह विश्लेषण का विषय है निश्चित ही इसकी समीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed