फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former CMO joins Samajwadi Party.

यूपी: सपा में शामिल हुए पूर्व मुख्य विकास अधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

Thu, 18 Nov 2021 12:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 18 Nov 2021 12:30 PM IST
सार

हमीरपुर के पूर्व मुख्य विकास अधिकारी अवधेश बहादुर सिंह सपा में शामिल हो गए। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

विज्ञापन
Former CMO joins Samajwadi Party.
सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने हमीरपुर के पूर्व मुख्य विकास अधिकारी अवधेश बहादुर सिंह को सपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान हमीरपुर जिलाध्यक्ष राज बहादुर पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन


नवीन सक्सेना बनाए गए राष्ट्रीय सचिव
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी निवासी नवीन कुमार सक्सेना को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है।

इसी तरह सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बदायूं के आशीष कुमार गर्ग को कार्यकारिणी में प्रदेश सदस्य, पीलीभीत के आनंद सिंह यादव, सहारनपुर के नवाब सिंह यादव, सीतापुर के प्रदीप कुमार सिंह, मेरठ के हाजी गजनफर अलवी को विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किया है।
विज्ञापन


एक्सप्रेस वे पर देर रात तक डटे रहे सपाई
उधर, सपा की विजय रथयात्रा का विभिन्न जिलों में देर रात तक इंतजार होता रहा। पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के स्वागत के लिए कड़ाके की सर्दी में भी एक्सप्रेस वे के किनारे मंच सजाए रहे। कुछ स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को गाजीपुर से विजय रथयात्रा से लखनऊ के लिए रवाना। उन्हें शाम तक लखनऊ पहुंचना था। इसी तैयारी के तहत विभिन्न जिलों में एक्सप्रेस वे सामने पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंच सजाया। लेकिन आजमगढ़ की सीमा पार करने में ही शाम हो गई। वह रात करीब नौ बजे अंबेडकर नगर की सीमा में पहुंचे। ऐसे में वहां से आगे देर रात तक एक्सप्रेस वे पर पार्टी के कार्यकर्ता पांडाल सजाए बैठे रहे।


लखनऊ में गोसाईगंज के चांद सराय में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, विधायक अंबरीश पुष्कर, वरिष्ठ नेता शिवशंकर सिंह शंकरी, पुष्पा रावत, मान सिंह पटेल, गोमती यादव, अजय प्रताप सिंह सहित तमाम नेता पांडाल में डटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed