फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former Chief Minister Akhilesh Yadav to play Holi in Saifai, accuses BJP government of harassment of public

सैफई में होली खेलेंगे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, रोडवेज बस में बेटियों संग की यात्रा

Sun, 28 Mar 2021 09:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 28 Mar 2021 09:03 PM IST
विज्ञापन
Former Chief Minister Akhilesh Yadav to play Holi in Saifai, accuses BJP government of harassment of public
अखिलेश यादव ने बेटियों संग रोडवेज में किया सफर - फोटो : अमर उजाला
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होली पर्व सैफई में मनाएंगे। वह रविवार दोपहर बाद परिवार के साथ लखनऊ से सैफई के लिए निकले। कन्नौज में फगुआ टोल प्लाजा के पास पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से श्रद्धा के साथ परंपरागत तरीके से होली मनाने और जन जन के बीच भाईचारे का संदेश देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर आम लोगों के उत्पीड़न का आरोप भी लगाया। कहां कि देश और प्रदेश के लोग आपस में मिलजुल कर त्यौहार मनाना चाहते हैं लेकिन भाजपा के लोग समाज को बांटने में लगातार सक्रिय हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सत्ता के नशे में चूर भाजपाई ही प्रदेश में कानून व्यवस्था के लिए खतरा बन गए हैं। सत्ता संरक्षित अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है। 
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ से घर जाते समय कन्नौज में छिबरामऊ से तालग्राम के बीच करीब 10 किमी की दूरी रोडवेज बस से तय की। उनके साथ दोनों बेटियां भी बस में थीं। उन्होंने ट्वीट किया किया, 'होली पर घर जाते हुए एक्सप्रेस-वे पर रोडवेज बस में यात्रा की। जितनी अच्छी सड़क बनाई, उतनी ही अच्छी बसों पर जनता का पूरा हक है, यही सोचकर हमने दुनिया की सबसे अच्छी बसें चलाने का निर्णय लिया था। 2022 में आकर हम यूपी रोडवेज में हर जगह वर्ल्ड क्लास बस चलवाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि कन्नौज में होली  पर्व पर रूपए मांगने पर भाजपा विधायक के बेटे ने मजदूर को बंदूक की बट से पीटकर अधमरा कर दिया।  मथुरा में आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस वालों को पीट दिया। आए दिन भाजपाई खाकी की शान तार-तार करते रहते हैं। कई अन्य स्थानों पर भी ऐसी घटनाएं घटी हैं जिसमें  पुलिस वालों को ही दण्डित होना पड़ा। भाजपा की सरकार आने के बाद सन् 2017 से पुलिस कर्मियों की हत्या का दौर जारी है। आगरा में एक एसआई की दर्दनाक मौत अभी भूली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed