फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former Chief Minister Akhilesh Yadav targeted the Chief Minister, said the government is suppressing the voice of the farmers

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना, बोले-किसानों की आवाज को दबा रही है सरकार

Wed, 06 Oct 2021 08:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 06 Oct 2021 08:51 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि राज्यमंत्री के बेटे ने अपनी गाड़ी से किसानों को कुचल दिया। भाजपा सरकार के लोगों ने किसानों को कभी मवाली तो कभी आतंकवादी कहा।

विज्ञापन
Former Chief Minister Akhilesh Yadav targeted the Chief Minister, said the government is suppressing the voice of the farmers
अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार अंग्रेजों के जुल्मों से भी आगे निकल गई है। किसानों की आवाज को दबाया जा रहा है। लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ जो हुआ है, ऐसा कभी नहीं हुआ। उत्तर प्रदेश ऐसा राज्य है जहां हत्या के आरोप में पुलिसकर्मी फरार हैं। ऐसे में इस सरकार को हटाना जरूरी है। तभी किसानों, नौजवानों सहित हर वर्ग को न्याय मिलेगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हक की मांग करने वालों को मौत की नींद सुलाया जा रहा है। दिल्ली में शुरू हुआ आंदोलन पंजाब, हरियाणा, दिल्ली से उत्तर प्रदेश के गांव-गांव पहुंच गया है। समाजवादी पार्टी इस आंदोलन के साथ पूरी ईमानदारी के साथ खड़ी है। जब भी किसानों का साथ लेने के लिए निकला, तो पुलिस ने गिरफ्तार किया। केन्द्र में भाजपा के गृह राज्य मंत्री अहंकार से भरे हुए हैं। उन्होंने आंदोलनकारी किसानों को धमकी दी। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि राज्यमंत्री के बेटे ने अपनी गाड़ी से किसानों को कुचल दिया। भाजपा सरकार के लोगों ने किसानों को कभी मवाली तो कभी आतंकवादी कहा।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है। डीजल, पेट्रोल, खाद,बीज सब महंगा हो गया, लेकिन भाजपा को पता ही नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ गद्दी पर बैठने से कोई योगी नहीं हो जाता है। संत समाज के लोग जानते हैं क्योंकि योगी वह होता है जो मोह माया से दूर होता है। जिसे कुर्सी का लालच हो वह कैसा  योगी। मुख्यमंत्री अन्याय करते हैं। योगी वह होता है जो दूसरे के दुख को अपना दुख समझे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिख समाज के सम्मान की होगी रक्षा
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को शाहजहांपुर के बड़ा गुरूद्वारा नानकपुरी सुनसारघाट पहुंच कर संत बाबा सुखदेव सिंह भूरिवालों की सालाना बरसी में हिस्सा लिया। आश्वासन दिया कि सिख समाज के  मान सम्मान पर आंच नहीं आने देंगे। उन्होंने नवरीत सिंह एवं बाबा कश्मीर सिंह को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed