फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former cabinet minister targeted BJP: said - SP is safe in respect of Dalits, backwards, announced to give 300 units of electricity free if the government is formed

पूर्व कैबिनेट मंत्री ने साधा निशाना : बोले-सपा में सुरक्षित है दलितों, पिछड़ों का सम्मान, सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली फ्री देने का एलान

Mon, 27 Sep 2021 12:47 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 27 Sep 2021 12:47 AM IST
सार

पूर्व कैबिनेट मंत्री केके गौतम ने कहा कि समाजवादी पार्टी की आगामी 2022 में सरकार बनने पर प्रदेश में सभी महिलाओं को 15 सौ रुपए पेंशन, बेरोजगार युवाओं को रोजगार और 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी।

विज्ञापन
Former cabinet minister targeted BJP: said - SP is safe in respect of Dalits, backwards, announced to give 300 units of electricity free if the government is formed
मोहनलालगंज में अपना बूथ करो मजबूत संगोष्ठी में पूर्व कैबिनेट मंत्री केके गौतम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व कैबिनेट मंत्री केके गौतम ने कहा कि दलितों, पिछड़ों का हक अब समाजवादी पार्टी में ही सुरक्षित है। दलित के हितों की रक्षा करने का दावा करने वाली पार्टियां अपने मकसद से भटक गई हैं। दलितों व पिछड़ों को हक और सम्मान के लिए 2022 में सपा की सरकार बनानी होगी। वह मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र के कपेर मदारपुर पर आयोजित अपना बूथ करो मजबूत संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


पूर्व कैबिनेट मंत्री केके गौतम ने सपा सरकार में दलितों एवं अति पिछड़े वर्ग केलिए किए गए कार्यों को बताते हुए कहा कि सपा की सरकार बनी तो दलितों के हक में कई ऐतिहासिक फैसले लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार की नीतियों से आम जनमानस और किसान, नौजवान, व्यापारी सभी परेशान हो चुके हैं। प्रदेश में जंगलराज कायम है। भाजपा सरकार ने पिछड़ों और दलितों के लिए आरक्षण पर प्रहार किया है।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी की आगामी 2022 में सरकार बनने पर प्रदेश में सभी महिलाओं को 15 सौ रुपए पेंशन, बेरोजगार युवाओं को रोजगार और 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत, विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर, पूर्व सांसद सुशीला सरोज, विधानसभा अध्यक्ष उमेश वर्मा, पूर्व मंत्री देवकली रावत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed