{"_id":"59418d374f1c1b83118b45ab","slug":"former-bsp-mla-and-mlc-join-bjp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बसपा को दो बड़े झटके, पूर्व एमएलसी-विधायक भाजपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा को दो बड़े झटके, पूर्व एमएलसी-विधायक भाजपा में शामिल
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
बागपत से बसपा की पूर्व विधायक हेमलता चौधरी और उनके पति पूर्व एमएलसी प्रशांत चौधरी बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश मुख्यालय में दोनों कों भाजपा में शामिल कराया। इस अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा भी मौजूद थे।
मौर्य ने कहा कि भाजपा में हर उस व्यक्ति का स्वागत है जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के संदेश के साथ जनसेवा का ध्येय लेकर आया है।
विज्ञापन
पत्रकारों के सवाल के जवाब में मौर्य ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत के संकल्प के साथ मोदी की सरकार देश में और योगी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार काम कर रही है। जनता को ठगने और लूटने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
बख्शे नहीं जाएंगे कानून से खिलवाड़ करने वाले
भाजपा में शामिल होते बसपाई
कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले कितने भी रसूखदार क्यों न हों, सींखचों के पीछे होंगे। इस दौरान गाजियाबाद जिला पंचायत सदस्य अमरपाल एवं ग्राम प्रधान बब्ली गुर्जर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अविनाश त्यागी, पिंकज गुर्जर, कपिल प्रधान, विवेक भाटी सहित कई अन्य लोग भी बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए।