फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former BJP MP speaks over Ram temple issue.

भाजपा सांसद बोले, अयोध्या में राम मंदिर और मस्जिद भी बने

Sat, 13 Aug 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 13 Aug 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
 Former BJP MP speaks over Ram temple issue.
राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते सांसद सीपी ठाकुर - फोटो : amar ujala

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद सीपी ठाकुर अयोध्या विवाद के समाधान का रास्ता निकालने के लिए काम करेंगे। वे चाहते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर और मस्जिद का भी निर्माण हो। विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान निकलना चाहिए। इसके लिए उन्होंने अयोध्या जाकर दोनों पक्षों से बातचीत भी की है।

विज्ञापन


अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में स्वास्थ्य मंत्री रहे ठाकुर ने अपनी इस मुहिम के तहत मुद्दई हाशिम अंसारी से उनके निधन से पहले बातचीत की थी।

वहीं, गुरुवार को ठाकुर स्वामी करपात्री महाराज, कांशी के स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी समेत 10 सदस्यीय डेलीगेशन के साथ अयोध्या जाकर हाशिम अंसारी के निधन पर संवेदना व्यक्त की और उनके बेटे व परिवार के सदस्यों से अयोध्या विवाद के मुद्दे पर चर्चा की। इसके बाद वे महंत नृत्य गोपालदास व अन्य संतों से मिले।
विज्ञापन


वहां से शुक्रवार को राजधानी लौटकर उन्होंने राज्यपाल राम नाईक को अयोध्या विवाद के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा।

राज्यपाल ने दिया आश्वासन

 Former BJP MP speaks over Ram temple issue.
राज्यपाल राम नाईक - फोटो : amar ujala

राज्यपाल ने उन्हें आश्वस्त किया है कि उनके ज्ञापन की प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भेंजेगे। राज्यपाल को ज्ञापन देने के बाद ‘अमर उजाला’ से बातचीत में उन्होंने कहा कि अयोध्या विवाद का समाधान न हो पाना दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। दोनों पक्ष विवाद के शांतिपूर्ण समाधान के लिए तैयार भी हैं। लिहाजा अयोध्या में मंदिर और मस्जिद दोनों बनना चाहिए जिससे दोनों पक्ष खुश रहें। प्रधानमंत्री भी चाहते हैं कि दोनों पक्ष मिलजुल कर रहे तभी देश आगे बढ़ेगा।

ठाकुर ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनेगा तो कहां बनेगा ? हम सभी के सामने यह चुनौती है कि 70 साल में हम एक मसला क्यों नहीं हल कर पाए ? उनका प्रयास रहेगा कि दोनों धर्मों के लोगों की सहमति से अदालत के बाहर विवाद का समाधान निकल जाए।

अयोध्या विवाद के कानूनी पक्ष पर लेंगे राय
सीपी ठाकुर ने कहा कि अयोध्या विवाद के प्रमुख मुद्दई हाशिम अंसारी का निधन हो गया है। हमने उनके बेटे से कहा है कि वे अपने मार्गदर्शक लोगों से इस बारे में बात करें जिससे इस विवाद का समाधान निकाला जा सके।

उन्होंने कहा कि इस मामले की कानूनी स्थिति के बारे में वे अटार्नी जनरल से बात करेंगे। दोनों पक्षों से बातचीत का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed