{"_id":"5f8822e08ebc3e9ba1388e1a","slug":"former-army-men-performed-a-march-to-chief-minister-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः पूर्व सैनिकों ने तिरंगा मार्च निकाल कर किया विरोध प्रदर्शन, बोले- सीएम को वापस कर देंगे मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः पूर्व सैनिकों ने तिरंगा मार्च निकाल कर किया विरोध प्रदर्शन, बोले- सीएम को वापस कर देंगे मेडल
Thu, 15 Oct 2020 04:02 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 15 Oct 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते पूर्व सैनिक।
- फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ में पूर्व सैनिकों ने अपनी मांगों को लेकर तिरंगा मार्च निकाला। ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा पास करने के बाद भी नियुक्ति न देने से नाराज पूर्व सैनिकों ने जवाहर भवन से लेकर मुख्यमंत्री आवास तक तिरंगा मार्च निकाला।
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों का कहना है कि हमें अभी तक नियुक्ति नहीं दी गई है। अब हम विरोध स्वरूप अपने सभी मेडल मुख्यमंत्री को वापस लौटाने जा रहे हैं। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने उन्हें हजरतगंज में ही रोक लिया। सैनिकों का कहना है कि वह बीते दो वर्षों से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
पूर्व सैनिक प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी पद के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की लिखित परीक्षा से लेकर फिजिकल तक क्लियर करने के बाद नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया है। ग्राम विकास अधिकारी नियुक्ति के लिए एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं और मंत्री भी लगातार टाल रहे हैं। हमारी बात नहीं सुनी जा रही है।
विज्ञापन