फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   form corrections can improve on examination day

UPSEE : फॉर्म में गड़बड़ी, तो इस दिन करें ठीक

Fri, 21 Mar 2014 11:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 21 Mar 2014 11:56 AM IST
विज्ञापन
form corrections can improve on examination day

यूपी स्टेट एंट्रेंस एग्जाम के लिए चल रहे रजिस्ट्रेशन के बाद छात्रों को

विज्ञापन
फॉर्म में सुधार का एक मौका परीक्षा के दिन दिया जाएगा।

20 और 27 अप्रैल को होने वाली परीक्षा के दिन ही जरूरत के मुताबिक छात्रों से फॉर्म-9 (डिस्क्रिपेंसी फॉर्म) भरवाया जाएगा।

पांच अप्रैल तक होने वाले एसईई आवेदन के दौरान फॉर्म भरने के बाद छात्र को ऑनलाइन सुधार का कोई मौका नहीं मिलेगा।


15 मार्च से शुरू हुई एसईई की आवेदन प्रक्रिया में अब तक 50 हजार छात्र रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इसमें लगभग 48 हजार ने यूजी कोर्स और लगभग 3000 ने पीजी के लिए रजिस्ट्रेशन किया है।

वहीं, लगभग 23 हजार छात्र अपनी फीस जमा कर चुके हैं। रजिस्ट्रेशन के एक दिन बाद फीस जमा करने और उसके एक दिन बाद फोटो व सिग्नेचर के साथ फॉर्म सबमिट करने का प्रावधान है।

वहीं, एसईई के फॉर्म भरते समय यदि छात्र से कैटेगरी, सब कैटेगरी, रूरल वैटेज या डोमिसाइल के अलावा कोई गलती हुई है तो उसे सुधारने का मौका परीक्षा के दिन फॉर्म-9 के जरिए दिया जाएगा।

किसी भी रिजर्व कैटेगरी के छात्र को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान अपने संबंधित प्रमाणपत्र पेश करने होंगे, जिनके अभाव में उसे जनरल कैटेगरी में माना जाएगा।


यह भी जरूरी

एसईई में शामिल होने के लिए यूपी के स्कूल से 12वीं या अभिभावक का डोमिसाइल जरूरी है। डोमिसाइल न होने की स्थिति में छात्र को जीडीडीए कैटेगरी का लाभ मिल सकता है।

इस कैटेगरी में यूपी में सेवारत डिफेंस के लोग या ऑल इंडिया सर्विस में यूपी कैडर पर सेवारत लोगों के बच्चों को भी लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed