फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Forest department team catches crocodile in Gonda.

गोंडा: घंटों इंतजार करने के बाद वन विभाग की टीम ने किया मगरमच्छ का 'शिकार', दहशत में थे लोग

Mon, 15 Feb 2021 10:16 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Mon, 15 Feb 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Forest department team catches crocodile in Gonda.
पकड़ा गया मगरमच्छ। - फोटो : amar ujala

गोंडा जिले के कटरा शिवदयाल गंज के कनकपुर गांव के एक तालाब से वन विभाग की टीम ने एक मगरमच्छ को पकड़ा है। पकड़े गए मगरमच्छ को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

विज्ञापन


बरसात के दिनों में आई बाढ़ में एक मगरमच्छ बाढ़ के पानी के साथ बह कर कटरा शिवदयाल गंज बाजार के उत्तर दिशा में कनकपुर गांव के एक तालाब में आ गया था। जिसे देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। उस समय वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ने का कई प्रयास किया लेकिन उसे पकड़ नहीं पाई।
विज्ञापन


इधर तालाब में पानी कम होने पर अक्सर वह तालाब में घूमते हुए व तालाब के किनारे बैठ कर धूप सेंकते हुए दिखाई पड़ जाता था। स्थानीय लोगों ने फिर इसकी वन विभाग को दी। जिस पर वन दरोगा अरुण तिवारी, वन रक्षक राम सेवक सोनकर, राम बहादुर शुक्ल को लेकर रविवार को तालाब के किनारे मगरमच्छ को पकड़ने के लिए दिन भर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन दरोगा ने बताया कि तालाब के किनारे एक बड़े बिल में घुस जाने से नहीं पकड़ा जा सका। बिल करीब बीस फुट गहरी एक मकान की नींव तक था। उन्होंने बताया कि रात्रि में पिंजड़ा लेकर उसी बिल के पास रख दिया तथा चार लोग वहीं बैठकर मगरमच्छ निकलने का इंतजार करने लगे।


रात्रि में करीब दो बजे जैसे ही मगरमच्छ निकल कर पिंजड़े में घुसा वहां पर बैठे लोगों ने तुरंत दरवाजा बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि मगरमच्छ को पकड़ कर नवाबगंज नर्सरी पर रखा गया है। अधिकारियों से निर्देश मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed