{"_id":"5bae61b7867a554efb619e41","slug":"foreign-tourist-is-planning-to-visit-kumbh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ में बड़ी संख्या में आएंगे विदेशी पर्यटक, योगी सरकार ने बनाया माहौल : भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ में बड़ी संख्या में आएंगे विदेशी पर्यटक, योगी सरकार ने बनाया माहौल : भाजपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
Kumbh mela
भाजपा ने कुंभ के लिए राज्य सरकार की व्यवस्था की सराहना की है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से कुंभ को सांस्कृतिक धरोहर का दर्जा मिला है। योगी सरकार ने कुंभ को लेकर देश-विदेश में जो अभूतपूर्व माहौल बनाया है उससे अभी से ही रिकॉर्ड संख्या में विदेशी पर्यटकों के आने के संकेत मिलने लगे हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में उन्होंने कहा कि योगी सरकार के सुशासन से डेढ़ वर्ष में ही यूपी की छवि बदल गई है। कुंभ के आयोजन में अभी तीन महीने से ज्यादा का समय शेष है, लेकिन इटली जैसे यूरोपीय देशों से पर्यटकों का दल यूपी पहुंचने लगा है।
विज्ञापन
चार सितंबर को कुंभ की वेबसाइट शुरू होते ही लोगों में अपार उत्साह दिख रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पांच वैचारिक कुंभ भी आयोजित करेगी। इसी क्रम में लखनऊ में युवा कुंभ, वाराणसी में पर्यावरण कुंभ, वृंदावन में मातृ कुंभ, अयोध्या में सामाजिक समरसता कुंभ व प्रयाग में संस्कृति कुंभ का आयोजन होगा। कुंभ मेला क्षेत्र में बिजली की निर्बाध आपूर्ति को सरकार ने 200 करोड़ से अधिक का बजट मंजूर किया है। जबकि, विदेशी पर्यटकों के लिए इलाहाबाद में हवाई अड्डे को नया रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन