फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Foreign students and teachers will do research in 'Researcher in Residence' program

Lucknow News: ‘रिसर्चर इन रेजिडेंस’ कार्यक्रम में शोध करेंगे विदेशी छात्र व शिक्षक

Sun, 29 Sep 2024 03:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 29 Sep 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Foreign students and teachers will do research in 'Researcher in Residence' program
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में विदेशी विद्यार्थी और शिक्षक शोध व नवाचार गुणवत्ता को बढ़ाने के साथ ही उसे नया आयाम देंगे। इसके लिए विवि प्रशासन ने इस दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। कुलसचिव विद्यानंद त्रिपाठी ने महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘रिसर्चर इन रेजिडेंस’ के लिए सभी डीन और हेड को पत्र लिखा है कि वह इस संबंध में उपयुक्त व्यक्तियों के नाम कुलपति कार्यालय को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन


प्रवक्ता प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि शोध में वैज्ञानिकता और सटीक परिणाम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘रिसर्चर इन रेजिडेंस’ शुरू किया है। इसके तहत अंतरराष्ट्रीय शिक्षण संस्थानों के शिक्षक लविवि में शोध कार्य कर सकेंगे। इसके लिए विवि दुनिया भर के विभिन्न विषयों और संस्थानों के प्रतिष्ठित विद्वानों को अपने संस्थान में आमंत्रण के माध्यम से उनके ज्ञान का लाभ उठाएगा।
विज्ञापन



इस कार्यक्रम के तहत वह अपनी प्रतिभा और विशेषज्ञता को लविवि के साथ साझा कर यहां के शैक्षणिक माहौल को अधिक बेहतर बनाने में योगदान देंगे। ‘रिसर्चर इन रेजिडेंस’ में शिक्षक तीन माह के लिए लविवि परिसर में शोध कार्य करेंगे। उनके आवास, भोजन व अन्य जरूरतों की व्यवस्था विवि प्रशासन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुधरेगी रैंकिंग विश्व पटल पर होगा नाम
लविवि की डीन एकेडमिक प्रो. गीतांजलि मिश्रा ने बताया कि ‘रिसर्चर इन रेजिडेंस’ कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवि की रैंकिंग व ग्रेडिंग को बेहतर करने में मदद करेगा। इसके साथ ही यहां छात्रों को भी नए अनुसंधानों, नवाचारों को जानने के लिए प्रेरणा मिलेगी। इससे वह अपने शैक्षिक जीवन को शोधपरक बना पाएंगे। शिक्षक सेमिनार, कार्यशालाओं व शैक्षिक गतिविधियों में हिस्सा लेते हुए यहां के विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed