फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Foreign returning people to be Quarantined for 7 days as per new guidelines

कोरोना वायरस: अब 14 नहीं, सात दिन क्वारंटीन होंगे विदेश से आने वाले, केंद्र सरकार ने तय की नई गाइड लाइन

Tue, 31 Mar 2020 08:27 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 31 Mar 2020 08:27 AM IST
विज्ञापन
Foreign returning people to be Quarantined for 7 days as per new guidelines
कोरोना वायरस - फोटो : social media

कोरोना वायरस को लेकर केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई नई गाइडलाइन में यह तय किया गया है कि विदेश से आने वाले लोग अब 14 दिन के बजाय सात दिन अस्पताल में क्वारंटीन किए जाएंगे। जांच में कोरोना की पुष्टि न होने पर उन्हें सात दिन बाद डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


इसके सख्ती से अनुपालन के निर्देश दिए गए हैं। वहीं मधुमेह, हाइपर टेंशन के मरीज अभी 14 दिन तक अस्पताल में ही रखे जाएंगे।
केंद्र सरकार ने विदेश से आने वाले यात्रियों के क्वारंटीन के लिए नई गाइड लाइन तय की है। इसमें मधुमेह, हाइपरटेंशन के मरीज 14 दिन तक अस्पताल में क्वारंटीन में रखे जाएंगे। जबकि इन बीमारी से ग्रस्त न होने वाले सात दिन बाद ही अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे।
विज्ञापन


लोकबंधु अस्पताल के निदेशक डॉ. के. नेगी का कहना है कि भारत सरकार की ओर से जारी नई गाइड लाइन का अनुपालन किया जा रहा है। क्वारंटीन का समय 14 दिन के बजाय सात दिन किया गया है। बाकी 27 दिन ये घर पर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकबंधु अस्पताल में भर्ती हैं 40 यात्री
लोकबंधु अस्पताल में क्वारंटीन के लिए 100 बेड रिजर्व किए गए हैं। इसमें विदेश से आए करीब 40 यात्री भर्ती है। इसमें सामान्य लोगों की जांच बाद उन्हें डिस्चार्ज किया जाएगा। इसी तरह सिविल अस्पताल में 200 बेड क्वारंटीन के लिए रखे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed