{"_id":"68644506dd9b34f0f1043e04","slug":"foreign-patients-and-students-will-be-monitored-by-the-foreign-cell-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1274562-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फाॅरेन सेल से होगी विदेशी मरीज और विद्यार्थियों की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फाॅरेन सेल से होगी विदेशी मरीज और विद्यार्थियों की निगरानी
विज्ञापन
फाॅरेन सेल से होगी विदेशी मरीज और विद्यार्थियों की निगरानी
लखनऊ। किंग जाॅर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में इलाज कराने वाले सभी विदेशी मरीजों का अब अलग से रिकाॅर्ड रखा जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय में फाॅरेन सेल की स्थापना की गई है। यह सेल मरीजों के साथ ही पढ़ाई के लिए आने वाले विदेशी विद्यार्थियों का भी रिकाॅर्ड रखेगी।
केजीएमयू के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. सुरेश कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से इस संबंध में निर्देश मिले हैं। संस्थान में नेपाल, बांग्लादेश के साथ ही कई अफ्रीकी देशों से भी मरीज इलाज के लिए आते हैं। इनके तीमारदार भी आते हैं। इसका पूरा ब्योरा रखना जरूरी है। इनके अस्पताल में भर्ती रहने, किए गए प्रोसीजर, छुट्टी का दिन और अन्य सूचनाएं भी सेल में दर्ज की जाएंगी। यह डाटा सरकारी एजेंसियों को भी दिया जाएगा।
रैंकिंग में भी मिलेगा फायदा
इसका फायदा विभिन्न प्रकार की रैंकिंग में भी मिलेगा। नैक और एनआईआरएफ में विदेशों तक संस्थान की पहुंच होने पर अतिरिक्त अंक मिलते हैं। विदेशी विद्यार्थी होने पर भी अतिरिक्त अंक निर्धारित हैं। अभी तक संस्थान में विदेशी मरीज और विद्यार्थी तो रहते थे, लेकिन उनका रिकाॅर्ड नहीं रहता था। इस वजह से रैंकिंग के समय उनका ब्योरा नहीं मिल पाता था।