फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   For two years in Unchahar international gang has been smuggling hemp

Lucknow News: ऊंचाहार में दो साल से अंतरराष्ट्रीय गैंग करवा रहा गांजा तस्करी

Sat, 01 Apr 2023 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 01 Apr 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
For two years in Unchahar international gang has been smuggling hemp
रायबरेली। सलोन कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक प्रेमप्रकाश का शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें उन्होंने पूर्व कोतवाल और एक पुलिस अधिकारी पर ऊंचाहार क्षेत्र में गांजे की ब्रिकी कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


वीडियो में बताया गया कि एक साल पहले ऊंचाहार कोतवाली में तैनाती के दौरान पता चला कि अंतरराष्ट्रीय गांजा तस्कर एवं पूर्व प्रधान क्षेत्र में करीब दो साल से गांजे की बिक्री करवा रहे हैं। अगर मामले में कार्रवाई न हुई तो सीएम से सपरिवार मुलाकात करके शिकायत करेंगे।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में दरोगा ने आरोप लगाया कि इसी साल 17 जनवरी को उसने विभाग से इस्तीफा दे दिया था। सीओ सलोन के कहने के बावजूद इस्तीफा वापस न लेने पर ज्यादा परेशान किया जाने लगा। बाद में सीओ लालगंज से जांच करवा कर प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी गई। वहीं, पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि वर्दी पहनकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले दरोगा प्रेमप्रकाश को लाइन हाजिर कर दिया गया है। आरोप झूठे हैं, मामले की जांच सीओ सदर वंदना सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed