{"_id":"6790031f7997926e32069ae4","slug":"for-the-first-time-in-shravasti-paddy-procurement-crossed-the-target-shravasti-news-c-104-1-srv1002-108985-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: श्रावस्ती में पहली बार धान खरीद पहुंची लक्ष्य के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: श्रावस्ती में पहली बार धान खरीद पहुंची लक्ष्य के पार
Wed, 22 Jan 2025 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 22 Jan 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में ऐसा पहली बार हुआ जब धान की खरीद का न सिर्फ लक्ष्य पूरा हुआ बल्कि मिले लक्ष्य से 1500 क्विंटल अधिक खरीदारी भी हुई। इसमें पीसीएफ का विशेष योगदान रहा। इससे उत्साहित विभाग अब गेहूं खरीद की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए किसानों से अपना पंजीयन कराने की अपील की जा रही है।
जिले को धान खरीद के लिए शासन की ओर से इस बार चार लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य दिया गया था। इसके मुकाबले मंगलवार तक जिले में 401500 क्विंटल धान की खरीद पूरी हो चुकी है। ऐसा पहली बार हुआ है जब श्रावस्ती ने न सिर्फ धान खरीद का लक्ष्य पूरा किया बल्कि लक्ष्य से 1500 क्विंटल अतिरिक्त धान खरीद की गई है। इसमें सर्वाधिक पीसीएफ फिर खाद्य विभाग व बाद में एफसीआई है। एजेंसीवार देखा जाए तो पीसीएफ ने 102 प्रतिशत, खाद्य विभाग ने 99 प्रतिशत व एफसीआई ने 90 प्रतिशत धान की खरीदारी की है। (संवाद)
एजेंसीवार यह हुई खरीदारी
पीसीएफ को 221000 क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य मिला था। इसके मुकाबले पीसीएफ ने 225580 क्विंटल धान खरीदा। वहीं खाद्य विभाग को 164000 क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य दिया गया था। इसके मुकाबले खाद्य विभाग ने 16,24,00 क्विंटल धान की खरीदारी की। इस मामले में सबसे पीछे एफसीआई रही। इसे 15,000 क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य दिया गया था। इस एजेंसी से 13,510 क्विंटल ही धान की खरीद हो सकी।
विज्ञापन
इस बार मौसम अच्छा रहा। धान की कटाई व मड़ाई से लेकर बिक्री करने तक कोई व्यवधान नहीं पड़ा। इसका परिणाम यह है कि श्रावस्ती टाॅप टेन में पहुंचा। इस काम में लगे सभी अधिकारी व कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। किसान समर्थन मूल्य योजना के तहत अपना गेहूं बेचने के लिए पंजीयन करा लें। यह कार्य प्रारंभ हो चुका है ताकि उनके गेहूं की खरीद 2,525 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा सके।
अजय कुमार द्विवेदी, डीएम