फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   For seven days, rely on lukewarm water instead of cough syrup.

Lucknow News: सात दिन तक खांसी में सिरप नहीं, गुनगुने पानी पर करें भरोसा

Tue, 07 Oct 2025 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
For seven days, rely on lukewarm water instead of cough syrup.
प्रो. सूर्यकांत।
लखनऊ। अगर बुखार के साथ सात दिनों तक खांसी है तो कफ सिरप के बजाय गुनगुने पानी पर ज्यादा भरोसा करना चाहिए। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में रिस्परेटरी मेडिसिन विभाग के प्रमुख प्रो. सूर्यकांत ने यह सलाह दी है।
विज्ञापन

एसोसिएशन ऑफ फिजीशियन्स ऑफ इंडिया के सहयोग से खांसी के इलाज के लिए शुरू हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रो. सूर्यकांत ने बताया कि विभाग को एसोसिएशन ऑफ फिजीशियन्स ऑफ इंडिया की ओर से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का दर्जा दिया गया है। इस समय देश भर में कफ सिरप का मुद्दा गर्माया हुआ है। इसको देखते हुए खांसी के इलाज के लिए साल भर में एक हजार से ज्यादा डॉक्टरों को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसमें डॉक्टरों को केस आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा। खांसी की पहचान, उसकी आवाज से निदान और लक्षणों के अनुसार उचित इलाज पर जोर रहेगा। कार्यक्रम के सहयोगी प्रशांत शिंदे ने कहा कि सर्दी के मौसम, धुंध, प्रदूषण और खराब वायु गुणवत्ता की वजह से खांसी के मामले बढ़ रहे हैं। इसलिए यह कार्यक्रम तैयार किया गया है।
विज्ञापन

खांसी आने पर ध्यान देने योग्य बातें
- एक सप्ताह तक खांसी आने पर गुनगुना पानी लें, पानी से भाप लें, साथ में एंटी एलर्जी की दवाई ली जा सकती है।
- एक सप्ताह बाद से 15 दिनों तक की खांसी में विशेषज्ञ को दिखाकर दवाएं लेनी चाहिए।
- 15 दिन के बाद भी खांसी आने पर चेस्ट विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए। अगर बुखार के साथ वजन भी कम हो रहा है तो फिर यह टीबी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed