फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   For first time under Ayushman Yojana successful hip transplant woman done government hospital

Lucknow: आयुष्मान योजना के तहत पहली बार सरकारी अस्पताल में हुआ महिला का सफल कूल्हा प्रत्यारोपण

Wed, 11 Jun 2025 05:14 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 11 Jun 2025 05:14 PM IST
सार

लखनऊ में सरकारी अस्पताल में पहली बार आयुष्मान भारत योजना के तहत कूल्हा प्रत्यारोपण हुआ। निजी अस्पतालों में इलाज न मिलने पर महिला ने सरकारी अस्पताल में ऑर्थो सर्जन की देखरेख में निशुल्क सर्जरी कराई।

विज्ञापन
For first time under Ayushman Yojana successful hip transplant woman done government hospital
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : Freepik.com

विस्तार

ठाकुरगंज टीबी संयुक्त चिकित्सालय में आयुष्मान योजना के तहत पहली बार कूल्हा प्रत्यारोपण हुआ है। महिला हादसे में जख्मी हो गई थी। सीएमएस ने ऑपरेशन करने वाली पूरी टीम को बधाई दी।

विज्ञापन


हरदोई बघौली निवासी सीमा (55) करीब एक साल पहले रिक्शे से जा रही थीं। रास्ते में खराब सड़क पर रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटने से महिला की कूल्हे की हड्डी टूट गई थी। उन्होंने हरदोई और लखनऊ के कई अस्पतालों में इलाज कराया, मगर फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: वायरल वीडियो मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष पर गिरी गाज, पार्टी से निष्कासित किए गए, एकपक्षीय कार्रवाई का लगाया आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने ठाकुरगंज संयुक्त अस्पताल की ओपीडी में ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. एके पांडेय को दिखाया। करीब एक माह तक दवा व परामर्श के बाद सीमा प्रत्यारोपण के लिए राजी हुईं। दो जून को डॉ. एके पांडेय, डॉ. राजेश प्रजापति, डॉ. शाहिद अंसारी ने अपनी टीम के साथ सर्जरी कर कूल्हा प्रत्यारोपित किया। महिला मरीज अभी अस्पताल में भर्ती हैं। अब वह खुद से चलने-फिरने लगी हैं।

ये भी पढ़े- UP: सहालग की धूम से ऑटोमोबाइल सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार, पिछले साल के मुकाबले 20 फीसदी की बढ़ोतरी

सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत महिला का निशुल्क कूल्हा प्रत्यारोपण किया गया। निजी अस्पताल में करीब एक लाख रुपये का खर्च आता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed