फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   for admission in rajarshi tondon open university application process begins

राजर्षि टंडन मुक्त विवि में दाखिले के लिए आवेदन शुरू

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 02:48 AM IST
विज्ञापन
for admission in rajarshi tondon open university application process begins
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विवि में शैक्षिक सत्र जुलाई 2020 -21 की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें स्नातक, स्नातकोत्तर, पीजी. डिप्लोमा, प्रमाण-पत्र एवं जागरूकता कार्यक्रमों के साथ ही कोविड 19 पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश दिए जाएंगे। सभी पाठ्यक्रम दूरस्थ शिक्षा प्रणाली पर आधारित हैं। इनमें दाखिले के बाद नियमित क्लास के बजाय साप्ताहिक काउंसलिंग होती है। क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. नीराजंलि ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। सत्र जुलाई- 2020-21 की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रदेश के सभी अध्ययन केंद्रों एवं 12 क्षेत्रीय केन्द्रों प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, बरेली, कानपुर, गोरखपुर, आगरा, अयोध्या, मेरठ, झांसी, आजमगढ़ तथा गाजियाबाद में एक साथ शुरू है। प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट www.uprtou.ac.in पर ऑनलाइन एडमिशन लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed