{"_id":"6a87698466bd4a8580051506","slug":"for-a-good-photograph-not-just-a-camera-but-also-a-perspective-is-essential-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1884526-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अच्छी तस्वीर के लिए सिर्फ कैमरा नहीं, नजरिया भी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अच्छी तस्वीर के लिए सिर्फ कैमरा नहीं, नजरिया भी जरूरी
विज्ञापन
विद्यार्थियों को फोटोग्राफी की बारीकियां समझाती मेंटर तनुश्री श्रीवास्तव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। अच्छी तस्वीर सिर्फ कैमरे से नहीं, देखने की कला से बनती है। फ्रेम में क्या रखना है, यह जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी यह तय करना है कि क्या छोड़ना है। इसी सोच के साथ कॉलेज ऑफ आर्ट्स फोटोग्राफिक सोसाइटी की छठी अखिल भारतीय छायाचित्र प्रदर्शनी के तहत बृहस्पतिवार को फोटोग्राफी इंटरैक्शन और वर्कशॉप हुई। मेंटर तनुश्री श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को फोटोग्राफी की बारीकियां समझाईं। तनुश्री ने कंपोजिशन, एक्सपोजर, लाइट और लेंस के रचनात्मक इस्तेमाल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लाइन, फॉर्म, रंग, आकार और टेक्सचर का संतुलन तस्वीर को प्रभावी बनाता है। पोर्ट्रेट फोटोग्राफी में एक्सप्रेशन और कैरेक्टर को उभारने के तरीके भी उदाहरणों से समझाए।
फोटोग्राफर की नजर सबसे अहम
प्राकृतिक और कृत्रिम रोशनी के इस्तेमाल के साथ थ्री-पॉइंट लाइटिंग में की-लाइट, फिल-लाइट और बैक-लाइट की भूमिका बताई गई। प्रतिभागियों को ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों से रोशनी-छाया समझने की सलाह दी। उन्होंने फोटोग्राफी का मंत्र दिया- ऑब्जर्व, ऐबजार्ब एंड रिफ्लेक्ट।
देशभर की तस्वीरों में दिखी भारत की विविधता
तीन दिवसीय फोटोग्राफी प्रदर्शनी के समापन समारोह में कॉलेज के डीन डॉ. रतन कुमार ने आयोजन समिति और विद्यार्थियों की सराहना की। कार्यक्रम में अलोक कुमार, डॉ. रविकांत पांडेय, अमरनाथ गौर और अतुल हुंडू समेत छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।