फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Foot mark of lapord seen in banthara

वनस्पति अनुसंधान संस्थान के परिसर में दिखा तेंदुआ, आसपास के गांवों में दहशत

Sat, 06 Mar 2021 12:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Foot mark of lapord seen in banthara
बंथरा के राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (एनबीआरआई) परिसर में बृहस्पतिवार रात तेंदुआ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। आनन फानन एनबीआरआई के गार्डों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
विज्ञापन

जब तक वनकर्मी मौके पर पहुंचे, तब तक तेंदुआ घनी झाड़ियों की तरफ चला गया। वन विभाग की टीम को एनबीआरआई परिसर में तेंदुए के पगचिह्न मिले हैं।
वन विभाग की टीम ने कॉम्बिंग तेज कर दी है। उधर, तेंदुए की चहल कदमी से आसपास गांवों में दहशत फैल गई है।
एनबीआरआई के प्रमुख गेट पर बृहस्पतिवार रात गार्ड राकेश शर्मा और धर्मेंद्र राठौर ड्यूटी पर थे। इस बीच गेट से करीब 50 मीटर दूर बैठे तेंदुए पर नजर पड़ते ही गार्डों के होश उड़ गए।
विज्ञापन

उन्होंने उसके ऊपर टॉर्च से रोशनी दी तो तेंदुआ घनी झाड़ियों में चला गया। गार्डों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कॉम्बिंग की, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को फिर एनबीआरआई परिसर स्थित जंगल में कॉम्बिंग की, लेकिन तेंदुआ तो नहीं नजर आया। वन विभाग की टीम को तेंदुए के पग चिह्न मिले हैं। फिलहाल वन कर्मियों ने कॉम्बिंग बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed