फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   food menu for uttar pradesh investors summit 2018.

यूपी इन्वेस्टर्स समिट में होंगे चार फूड कोर्ट, मेनू में होंगे देशी-विदेशी ये लजीज डिश

Sun, 18 Feb 2018 01:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 18 Feb 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
food menu for uttar pradesh investors summit 2018.
यूपी इन्वेस्टर्स समिट - फोटो : amar ujala

राजधानी में 21-22 फरवरी को होने वाली इन्वेस्टर्स समिट में आने वाले अतिथि व उद्योगपति कबाब-रूमाली और बाटी-चोखा का लुत्फ उठा सकेंगे। इसके लिए आयोजन स्थल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान परिसर में चार फूड कोर्ट बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


इनमें लखनऊ के नवाबी दौर की लजीज वेज-नॉन वेज डिश के साथ ही प्रदेश के कुछ अन्य जिलों की खास डिश उपलब्ध होंगी। मेहमान यूपी के साथ ही अन्य राज्यों व विदेशों से जुड़े पकवान व फूड आइटम का स्वाद भी चख सकेंगे।
विज्ञापन


समिट की तैयारियों की समीक्षा के लिए शनिवार को जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। उद्घाटन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित वीवीआईपी श्रेणी के अन्य अतिथियों की सुरक्षा के मद्देनजर आयोजन स्थल को पांच जोन में बांटा जाएगा। हर जोन की जिम्मेदारी एक एडीएम स्तरीय अधिकारी की होगी। समिट के लिए तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों के अवकाश पर 22 फरवरी तक रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि अतिथियों के लिए प्रवेश आईकार्ड बनाने की व्यवस्था एंट्री गेट के पास विशेष रजिस्ट्रेशन काउंटरों पर होगी। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों के आईकार्ड जिला प्रशासन जारी करेगा। उद्घाटन समारोह के लिए तैयार भव्य पंडाल में पीएम व सीएम के हैंगर सहित एक कॉन्फ्रेंस हॉल, प्रदर्शनी हैंगर व देश की नामी कंपनियों के सीईओ का हैंगर ही रहेगा। अन्य अतिथि आईजीपी में बने चार सभागारों में आयोजित सत्रों में हिस्सेदारी करेंगे।


एसपीजी की टीम आज पहुंचेगी
डीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री की विशेष सुरक्षा व्यवस्था के चलते दिल्ली से एसपीजी अफसरों की टीम रविवार दोपहर तक लखनऊ पहुंच जाएगी। टीम के सदस्य जिला व पुलिस प्रशासन के नामित अफसरों के साथ बैठक कर कार्यक्रमों की तैयारियों को परखेंगे। एसपीजी 20 फरवरी से ही इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान को अपने सुरक्षा घेरे में ले लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed