{"_id":"6965644e3c614314b80b4e55","slug":"following-vivekanandas-single-idea-can-bring-about-a-big-change-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1557551-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विवेकानंद के एक ही विचार के अनुसरण से हो सकता है बड़ा बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विवेकानंद के एक ही विचार के अनुसरण से हो सकता है बड़ा बदलाव
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद केंद्र में सोमवार को युवराष्ट्र संस्था की ओर से स्वामी विवेकानंद के सपनों का भारत विषय पर
Link Copied
लखनऊ। 1090 चौराहे के पास जियामऊ सि्थत संवाद केंद्र में सोमवार को युवराष्ट्र संस्था की ओर से स्वामी विवेकानंद के सपनों का भारत विषय पर संगोष्ठी हुई। वक्ताओं ने कहा कि विवेकानंद के किसी एक विचार का अनुसरण करने से बड़ा बदलाव हो सकता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र धर्म जागरण प्रमुख अभय ने कहा कि विवेकानंद ने जिस राष्ट्र का सपना देखा था उसे पूरा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। राज्य सूचना आयुक्त पीएन द्विवेदी ने कहा कि सनातन लोगों को प्रेम से मिलकर रहने का संदेश देता है। त्याग की भावना का बढ़ता है। केजीएमयू के जनरल सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. एके सोनकर ने कहा कि हमारे विचार हमें आगे ले जाते हैं। विवेकानंद से यह सीख मिलती है कि जब तक जीत नहीं मिले रुकना नहीं है। अन्याय के लिए हमेशा आवाज उठाते रहना चाहिए। संयोजक अर्जुन सिंह और अशोक कुमार सिन्हा ने भी विचार रखे। सह भाग कार्यवाह सिद्धार्थ, कार्यक्रम के संयोजक अभिषेक यादव, संचालक विख्यात मिश्रा , सदस्य बृजनंदन राजू, धनंजय सिंह राणा,असीम सिंह, ईशा यादव, सर्वजीत सिंह, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
संवाद केंद्र में सोमवार को युवराष्ट्र संस्था की ओर से स्वामी विवेकानंद के सपनों का भारत विषय पर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।