फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Following protocol after vaccination is must says Professor Balram Bhargav.

वैक्सीन आएगी और लोगों को मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग से निजात मिल जाएगी... ऐसा सोचना गलत

Sun, 29 Nov 2020 11:43 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 29 Nov 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
Following protocol after vaccination is must says Professor Balram Bhargav.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वैक्सीन आएगी और लोगों को मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग से निजात मिल जाएगी, यह सोचना गलत है। वैक्सीन लगने के बाद भी लोगों को सतर्क रहना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क तब भी जरूरी होगा। यह कहना है आईसीएमआर के निदेशक प्रो. बलराम भार्गव का। वह केजीएमयू में कोविड मैनेजमेंट विषय पर आयोजित वेबिनार में बोल रहे थे।

विज्ञापन


प्रो. भार्गव ने कहा कि वैक्सीन का तीसरे चरण का ट्रायल चल रहा है और जल्द ही वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा। वैक्सीन वायरस से कितना और कितने समय तक बचाव करेगी, यह अभी से नहीं बताया जा सकता। यह जरूरी नहीं कि देश के हर नागरिक को वैक्सीन देनी पड़े। जरूरी यह है कि संक्रमण की चेन को तोड़ा जाए।
विज्ञापन


इसके लिए हमने अगले वर्ष जुलाई तक 30 करोड़ लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा है। उसके बाद आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

दो से तीन डोज लगाई जाएंगी

Following protocol after vaccination is must says Professor Balram Bhargav.
प्रो. बलराम भार्गव - फोटो : amar ujala

डॉ. भार्गव ने बताया कि जितनी भी वैक्सीन के ट्रायल चल रहे हैं, उनकी दो से तीन डोज लगेंगी। अगर काम नहीं करेगी तो बूस्टर डोज भी लगानी पड़ सकती है।

भारत अपने साथ 60 फीसदी अन्य विकासशील देशों के लिए भी वैक्सीन विकसित कर सकेगा। डॉ. भार्गव ने बताया कि आईसीएमआर भारत बायोटेक और जाइडस कैडिला के साथ वैक्सीन ट्रायल कर रहा है।

कोरोना संक्रमित 300 से कम, मगर छह ने गंवाई जान

कोरोना मरीजों का आंकड़ा शनिवार को लखनऊ में 300 के नीचे आ गया। चौबीस घंटे में 290 लोग कोरोना पॉजिटिव हुए। मगर वायरस के कारण 6 मरीजों को जान गंवानी पड़ी। स्वास्थ्य विभाग के लिए राहत की बात यह रही कि 352 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गए। राजधानी में कोरोना से अब तक 984 मरीजों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। शहर में इस समय 3704 एक्टिव केस हैं।

सीएमओ कार्यालय के प्रवक्ता योगेश रघुवंशी ने बताया कि इंदिरानगर में 28, गोमतीनगर में 29, रायबरेली रोड पर 16, आलमबाग में 10, चौक में 18, आशियाना में 16, महानगर में 10, जानकीपुरम में 24, विकास नगर में 17, तालकटोरा में 10 पॉजिटिव समेत अन्य इलाकों में भी संक्रमित मिले हैं। मरीजों के सगे संबंधियों की जांच करते हुए कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 10876 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। रघुवंशी ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव आए 65 रोगियों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जबकि 50 मरीजों ने होम आइसोलेशन के लिए अनुरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed