फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Followers prayed after circumambulating Anand Bodhi

Lucknow News: आनंद बोधि की परिक्रमा कर अनुयायियों ने की प्रार्थना

Mon, 18 Nov 2024 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 18 Nov 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Followers prayed after circumambulating Anand Bodhi
जेतवन परिसर ​स्थित आनंद बो​धि की परिक्रमा करते थाईलैंड  के अनुयायी। 
कटरा (श्रावस्ती)। बुद्ध की तपोस्थली में रविवार को थाईलैंड से आए अनुयायियों ने प्रार्थना की। इस दौरान अनुयायियों ने बौद्ध भिक्षुणी विद्यावती के नेतृत्व में आनंद बोधि व जेतवन परिसर की परिक्रमा कर विश्व शांति की कामना की। इस मौके पर बौद्ध सभा का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बौद्ध सभा के दौरान भिक्षुणी ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि हम महात्मा बुद्ध की शिक्षाओं और कथनों को अपने जीवन में उतार कर सुख-समृद्धि और सफलता प्राप्त कर सकते हैं। जीवन की कई समस्याओं से बच सकते हैं। सूर्य, चंद्रमा और सत्य यह तीन चीजें ज्यादा देर तक नहीं छुप सकतीं। तुम अपने क्रोध के लिए नहीं दंड पाओगे, तुम अपने क्रोध द्वारा दंड पाओगे। मैं कभी नहीं देखता कि क्या किया जा चुका है, मैं हमेशा देखता हूँ कि क्या किया जाना बाकी है।
विज्ञापन

हजारों साल बिना समझदारी के जीने से बेहतर है, एक दिन समझदारी के साथ जीना। घृणा को घृणा से खत्म नहीं किया जा सकता है बल्कि इसे प्रेम से ही खत्म किया जा सकता है। हम अपने विचारों से ही अच्छी तरह ढलते है, हम वही बनते है जो हम सोचते है। जब मन पवित्र होता है तो खुशी परछाई की तरह हमेशा हमारे साथ चलती है। अपने मोक्ष के लिए खुद ही प्रयत्न करें, दूसरों पर निर्भर न रहे। शारीरिक आकर्षण आंखों को आकर्षित करती है, जबकि अच्छाई मन को आकर्षित करती है। आज हम जो कुछ भी हैं, वो हमने आज तक क्या सोचा इस बात का परिणाम है। इस दौरान काफी संख्या में अनुयायी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed