फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Follower's body found in empty tank in police line

Lucknow News: पुलिस लाइन में खाली हौज में मिला फॉलोअर का शव

Sun, 19 Apr 2026 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 19 Apr 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Follower's body found in empty tank in police line
लखनऊ। महानगर पुलिस लाइन परिसर में बने खाली हौज में शुक्रवार शाम फॉलोअर प्रवेश कुमार द्विवेदी (32) का शव पड़ा मिला। पास में ही शराब की खाली बोतल भी मिली है। भाई ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का दावा है कि प्रवेश कुमार की मौत शराब के नशे में खाली हौज में गिरने से हुई है।
विज्ञापन




एडीसीपी पुलिस लाइन राजेश यादव ने बताया कि मूलरूप से हरदोई के हरियावां सिधनवा गांव निवासी प्रवेश कुमार द्विवेदी पुलिस लाइन में बने बैरक में रहते थे। उन्हें मृतक आश्रित कोटे से नौकरी मिली थी। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे लोगों ने लाइन में ही बने खाली हौज में उनका शव पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस के अधिकारी भी पहुंच गए। पास में शराब की बोतल पड़ी थी। पुलिस ने खबर प्रवेश के परिजनों को दी। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे भाई कमलेश ने भाई की हत्या की आशंका जाहिर करते हुए जांच की मांग की है। एडीसीपी ने बताया कि प्रवेश कुमार 16 अप्रैल से गैरहाजिर चल रहे थे। वह अविवाहित थे। परिवार में चार भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed