फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fog slowed down the speed of trains

Lucknow News: कोहरे ने धीमी की ट्रेनों की रफ्तार

Fri, 29 Dec 2023 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 29 Dec 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Fog slowed down the speed of trains
रायबरेली। कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ रहा है। जितनी ज्यादा दूरी वाली ट्रेनें हैं, उतनी ही ज्यादा विलंब से आ रही हैं। बृहस्पतिवार को सबसे ज्यादा साढ़े सात घंटे देर अर्चना एक्सप्रेस आई तो पंजाब मेल पांच घंट देर से पहुंची। दिनभर छाए कोहरे और सर्द हवा के बीच यात्रियों को ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


जम्मू तवी से पटना जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे और अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल पांच घंटे विलंब से आई। सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस सवा दो घंटे, हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल पौने दो घंटे, देहरादून से बनारस जाने वाली जनता मेल सवा घंटे देर से पहुंची।
विज्ञापन

टनकपुर से शक्ति नगर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस और प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस एक-एक घंटे विलंब से आई। लखनऊ से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस, लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस और प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस आधे-आधे घंटे विलंब से आने के कारण यात्री परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार देर रात कानपुर से रायबरेली आने वाली स्पेशल डेढ़ घंटे देर से आई। पहले से लेट चल रही इस ट्रेन को लालगंज व ऊंचाहार में 15-15 मिनट व लक्ष्मणपुर में 20 मिनट रोका गया, जिससे लेटलतीफी बढ़ गई। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने कहा कि लंबी दूरी की ट्रेनें पिछले स्टेशनों से लेट आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed