फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fog rained in drops till afternoon, chill increased

Lucknow News: दोपहर तक बूंद बनकर बरसा कोहरा, बढ़ी ठिठुरन

Sat, 04 Jan 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 04 Jan 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Fog rained in drops till afternoon, chill increased
भिनगा नगर में सुबह दस बजे तक कुछ ऐसा दिखा कोहरा।
श्रावस्ती। नेपाल के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर तराई में पड़ रहा है। देर रात शुरू हुआ घना कोहरा दोपहर तक बूंद बनकर बरसता रहा। इस बीच चली बर्फीली हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। पूरे दिन बदली व धुंध छाई होने के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से परहेज करते रहे।
विज्ञापन


तराई में शीतलहर का प्रकोप शुक्रवार को भी जारी रहा। घने कोहरे के कारण जहां रात में वाहनों की रफ्तार धीमी रही। सुबह 10 बजे तक वाहनों में डेड लाइट जलानी पड़ी। इस बीच दृश्यता कम होने के कारण 30 मीटर दूरी पर भी कुछ स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था। ऐसे में नगरीय क्षेत्र के लोग जहां पूरे दिन खुद को ठंड से बचाने के लिए रूम हीटर व ब्लोअर के सहारे रहे। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। कंपकपाती ठंड के कारण जहां बाजार सूनी दिखी। वहीं मार्गों पर भी सन्नाटा छाया रहा। इस बीच बरसात न होने से परेशान किसान मौसम की परवाह किए बगैर अपने गेहूं की फसल को बचाने के लिए उसकी सिंचाई करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed