फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fog impacts flight operations

Lucknow News: कोहरे से विमानों के संचालन पर पड़ा असर

Wed, 26 Nov 2025 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Fog impacts flight operations
चाैधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अमौसी। 

विज्ञापन


लखनऊ। मंगलवार को कोहरे के कारण विमान संचालन पर असर पड़ा। अमौसी एयरपोर्ट पर एक दर्जन से अधिक विमान लेट हुए। यात्रियों को एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा। सबसे अधिक दिक्कत जयपुर जाने वाले यात्रियों को हुई। इंडिगो की उड़ान 6ई-7027 लखनऊ से शाम 7:30 बजे की जगह रात 10:55 बजे रवाना हो सकी। यात्री एयरपोर्ट पर ही इंतजार करते रहे। सोमवार को भी यह विमान डेढ़ घंटे की देरी से रवाना हो सका था। इसी प्रकार चंडीगढ़ जाने वाला विमान 6ई-6552 समय से 45 मिनट, 6ई-118 पुणे का विमान 50 मिनट, 6ई-5201 मुंबई का विमान 1:15 घंटे, 6ई-6166 हैदराबाद का विमान एक घंटे, 6ई-6615 दिल्ली का विमान 1:45 घंटे की देरी से उड़ान भर सका। किशनगढ़ से लखनऊ आने वाला विमान ओजी-222 समय से 31 मिनट, 6ई-2159 दिल्ली-लखनऊ 34 मिनट, 6ई-935 अहमदाबाद-लखनऊ 41 मिनट, 6ई-6552 गुवाहाटी-लखनऊ 31 मिनट, एआइ-1720 दिल्ली-लखनऊ 1:30 घंटे की देरी से लखनऊ पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed