फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fog canceled the flight

Lucknow News: कोहरे ने निरस्त की उड़ान

Thu, 21 Nov 2024 03:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Fog canceled the flight

विज्ञापन
लखनऊ। कोहरे व खराब मौसम से बुधवार को विमानों का संचालन प्रभावित हुआ। हैदराबाद की उड़ान निरस्त कर दी गई। बंगलूरू से आने वाली उड़ान को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। कई विमान सात से आठ घंटे की देरी के शिकार हुए। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।



लखनऊ से हैदराबाद जाने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान आईएक्स 2930 निरस्त कर दिया गया। बंगलूरू से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 6353 को अमौसी एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं मिली। इस पर उसे जयपुर डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


दम्माम जाने वाली उड़ान एक्सवाई 897 आठ घंटे और नागपुर की इंडिगो की उड़ान 6ई-7462 सात घंटे लेट रही। इंदौर जाने वाली उड़ान 6ई 7439 सवा सात घंटे, मस्कट जाने वाली आईएक्स 149 छह घंटे, बंगलूरू की फ्लाइट 6ई325 पांच घंटे व दम्माम की एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स 141 साढ़े पांच घंटे देरी की शिकार हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




ट्रेनें भी 12 घंटे तक लेट



कोहरे में ट्रेनों के पहिये भी थमने लगे हैं। 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस व 15744 फरक्का एक्सप्रेस 12-12 घंटे लेट रही। 12331 हिमगिरि एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, 15066 पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस चार घंटे, 04057 मुजफ्फरपुर आनंदविहार स्पेशल आठ घंटे, 05283 मनिहारी जयनगर स्पेशल चार घंटे देरी से लखनऊ पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed