फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Flyover proposal worth Rs 575 crore Command Hospital Bangla Bazaar approved construction will start soon

UP: कमांड अस्पताल से बंगला बाजार तक 575 करोड़ रुपये के फ्लाईओवर प्रस्ताव को मंजूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

Fri, 11 Jul 2025 02:08 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 11 Jul 2025 02:08 PM IST
सार

लखनऊ कैंट में ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत देने के लिए कमांड अस्पताल से बंगला बाजार चौराहे तक 3 किमी लंबा एलीवेटेड फ्लाईओवर बनाया जाएगा। 575.16 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल से कमांड अस्पताल से पुरानी जेल होते हुए एयरपोर्ट तक आवागमन सुगम हो जाएगा।

विज्ञापन
Flyover proposal worth Rs 575 crore Command Hospital  Bangla Bazaar approved construction will start soon
कमांड हॉस्पिटल से शुरू होगा एलिवेटेड हाईवे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कैंट इलाके में कमांड अस्पताल के सामने से गुजरने वाले करीब एक लाख वाहन चालकों को रोजाना जाम की समस्या झेलनी पड़ती है। इस परेशानी को दूर करने के लिए कमांड अस्पताल से बंगला बाजार चौराहे तक एलीवेटेड फ्लाईओवर बनाने का फैसला हुआ है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी विशाख जी ने इसके प्रस्ताव को मंजूरी देकर शासन को कार्ययोजना में शामिल करने के लिए भेज दिया है। इस एलीवेटेड फ्लाईओवर के बनने से कमांड अस्पताल से पुरानी जेल होते हुए एयरपोर्ट तक आवागमन सुगम हो जाएगा। करीब तीन किमी लंबे पुल के निर्माण पर 575.16 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Lucknow: शहर में सुबह से ही छाये रहे बादल... पड़ी बौछारें, फिर कुछ देर बाद ही साफ हो गया आसमान
विज्ञापन
विज्ञापन


एलीवेटेड फ्लाईओवर कमांड अस्पताल से पहले शुरू होगा। इससे कटाईपुल और फ्लाईओवर से आने वाले वाहन गुजर सकेंगे। इस पुल का प्रस्तावित निर्माण रूट कमान अस्पताल, कुवंर जगदीश चौराहा, पुरानी जेल होते हुए बंगला बाजार चौराहा है। सेतु निगम के अफसरों ने बताया कि फ्लाईओवर पर कमान अस्पताल से पहले चढ़कर बंगला बाजार चौराहे पर उतरने की व्यवस्था होगी।


...इसलिए पड़ी जरूरत
कैंट में कमांड अस्पताल के सामने से पुरानी जेल होकर एयरपोर्ट की ओर जाते वक्त वाहन चालकों को जबरदस्त जाम में उलझना पड़ता है। आमजन की इस समस्या को दूर करने के लिए रक्षामंत्री व सांसद राजनाथ सिंह ने कैंट में एलीवेटेड फ्लाईओवर बनाने का आदेश दिया। इसके बाद सेतु निगम ने इसका प्रस्ताव तैयार किया।

ये भी पढ़े- UP: जमीन के नाम पर निवेशकों के 49 हजार करोड़ हड़पने वाला गिरफ्तार, कई राज्यों में थीं कंपनी की शाखाएं

मंजूरी मिलते ही शुरू हो जाएगी कार्रवाई
शासन से इस फ्लाईओवर को कार्ययोजना में शामिल करने की मंजूरी मिलते ही सेतु निगम की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। हालांकि, सेतु निगम के लिए कमांड अस्पताल के सामने से एलीवेटेड फ्लाईओवर बनाना चुनौती साबित होगा। इसका कारण है कि फ्लाईओवर का जितना हिस्सा कैंट की जमीन पर बनेगा, उसकी जमीन सेना से मिलना आसान नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed