{"_id":"59e861804f1c1b59678b6b56","slug":"flying-test-will-be-conducted-during-20-to-24-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 से 24 अक्तूबर तक हवाई पट्टी बना रहेगा आगरा एक्सप्रेस-वे, नहीं चलेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 से 24 अक्तूबर तक हवाई पट्टी बना रहेगा आगरा एक्सप्रेस-वे, नहीं चलेंगे वाहन
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 19 Oct 2017 01:55 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस हाइवे पर सड़क पर उतरने की रिहर्सल करता फाइटर प्लेन
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरफोर्स के फ्लाइंग अभ्यास के चलते आगरा एक्सप्रेस-वे 20 से 24 अक्तूबर तक बंद रहेगा। इस दौरान कानपुर जिले में अरौल इंटरचेंज से लखनऊ के बीच यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की उन्नाव स्थित हवाई पट्टी पर 24 अक्तूबर को भारतीय वायु सेना फ्लाइंग अभ्यास करेगी।
इसे ध्यान में रखते हुए 20 से 24 अक्तूबर तक एक्सप्रेस-वे के चैनेज 219प़र स्थित अरौल इंटरचेंज (कानपुर) से लखनऊ के बीच यातायात बंद रहेगा।
यूपी एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) का कहना है कि 20 से 24 अक्तूबर तक आगरा से लखनऊ की ओर आने वाले वाहन अरौल (जिला कानपुर) में एक्सप्रेस-वे से उतरने के बाद छह किमी. कानपुर की ओर चलकर, बाईं ओर बिल्हौर-बांगरमऊ मार्ग पर मुडे़ंगे।
विज्ञापन
बांगरमऊ से यह वाहन मियागंज, हसनगंज व मोहान होते हुए लखनऊ पहुंचेंगे। लखनऊ से आगरा जाने वाले वाहन भी इसी परिवर्तित मार्ग से जाएंगे।
यूपीडा अधिकारियों के मुताबिक अरौल इंटरचेंज से बिल्हौर-बांगरमऊ मार्ग मोड़ की दूरी 6 किमी, बिल्हौर-बांगरमऊ मार्ग होते हुए बांगरमऊ की दूरी 23 किमी तथा बांगरमऊ से मियागंज-हसनगंज-मोहान होते हुए लखनऊ तक की दूरी 68 किमी है।
विज्ञापन