{"_id":"5b642c464f1c1b9c3e8b4de7","slug":"flood-like-situation-in-districts-of-awadh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भारी बारिश से 10 की मौत, योगी का आदेश- युद्घस्तर पर चलाएं राहत व बचाव कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भारी बारिश से 10 की मौत, योगी का आदेश- युद्घस्तर पर चलाएं राहत व बचाव कार्य
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 04 Aug 2018 10:48 AM IST
विज्ञापन
बाढ़ से लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से हालात बेकाबू हैं। घाघरा की लहरों के चलते शुक्रवार को गोंडा में एल्गिन-चरसड़ी बांध कट गया जिससे 36 गांवों में पानी घुसने से हाहाकार मच गया। इस दौरान हुए हादसों में प्रदेश में दस लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
बारिश से हुई तबाही का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोंडा व बाराबंकी सहित चार जिलों का दौरा करेंगे। साथ ही राहत व बचाव कार्य की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आपदा प्रभावित क्षेत्रों का नियमित भ्रमण कर प्रभावित जनता को तत्परता से हर संभव मदद मुहैया कराने को कहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जरूरत के मुताबिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए। निर्देश दिया कि बाढ़ राहत चौकियां तथा जिला कंट्रोल रूम 24 घंटे क्रियाशील रहने चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राहत और बचाव कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिथिलता बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।