फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   flights delayed due to fog

दिल्ली समेत इन शहरों के लिए उड़ानें लेट, यात्रियों को करना पड़ा काफी इंतजार, फूटी नाराजगी

Wed, 02 Jan 2019 12:29 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 02 Jan 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
flights delayed due to fog
डेमो
कोहरे के चलते विमानों का संचालन गड़बड़ा गया है। लखनऊ से दिल्ली व मुंबई के बीच चलने वाली फ्लाइटें मंगलवार को न सिर्फ देरी से उड़ान भर सकीं, बल्कि उनकी लैंडिंग भी लेटलतीफ हुई। इससे यात्रियों की नाराजगी फूट पड़ी।
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कोहरे में विजिबिलिटी कम होने पर विमानों की लैंडिंग व टेकऑफ में मुश्किल न हो, इसके लिए कैट थ्री-बी इंस्ट्रूमेंटल लैंडिंग सिस्टम लगाया गया है। यह काम भी कर रहा है, फिर भी कोहरे से विमानों का संचालन गड़बड़ाया हुआ है।
विज्ञापन


मंगलवार को लखनऊ से मुंबई के लिए गोएयर की फ्लाइट (जी8-396) एक घंटे 10 मिनट की देरी से उड़ान भर सकी। इससे यात्रियों को अमौसी एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। गोएयर की ही मुंबई की दूसरी फ्लाइट (जी8-404) भी एक घंटे 20 मिनट की देरी से उड़ान भर सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देखे, फ्लाइटों की लेटलतीफी

flights delayed due to fog

मुंबई से लखनऊ आने वाली गोएयर की फ्लाइट (जी8-497) एक घंटे 17 मिनट व (जी8-395) 1.33 घंटे देरी से रवाना हो सकी। लखनऊ से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6ई-342) 2.20 घंटे देरी से पहुंची। यह फ्लाइट पटना होते हुए कोलकाता तक जाती है।

वहीं कोलकाता से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट (6ई-339) एक घंटे 10 मिनट की देरी से अमौसी पहुंची। इंडिगो की एक अन्य फ्लाइट (6ई-844) 1.45 घंटे की देरी से पहुंची। वहीं लखनऊ से दिल्ली जाने वाली गोएयर की फ्लाइट (जी8-188) 45 मिनट की देरी से अमौसी एयरपोर्ट से उड़ान भर सकी। दिल्ली से लखनऊ आ रही जेट एयरवेज की फ्लाइट (9डब्लू-818) एक घंटे पांच मिनट की देरी से पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed