फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Flight tickets booked 60 days in advance, become three times more expensive

Lucknow News: 60 दिन पहले ही फ्लाइट टिकटों ने भरी उड़ान, तीन गुना तक हुईं महंगी

Mon, 25 Aug 2025 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Flight tickets booked 60 days in advance, become three times more expensive
अमौसी एयरपोर्ट के विमानों और लखनऊ आने-जाने वाली ट्रेनों में दीपावली के लिए जगह मुश्किल।  - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। दीपावली पर दिल्ली, मुंबई से लखनऊ आने वालों के लिए संकट बढ़ता जा रहा है। ट्रेनों में रिग्रेट होने से वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहा। दूसरी ओर विमानों का किराया करीब दो महीने पहले ही तीन गुना तक महंगा हो गया है। त्योहार करीब आने पर विमानों के किराये में सात से आठ गुना तक बढ़त की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


इस वर्ष 20 अक्तूबर को दीपावली है। ऐसे में दिल्ली व मुंबई में रहने वाले लखनऊ वासियों की घर वापसी का सिलसिला 18 अक्तूबर से शुरू हो जाएगा। ट्रेन और विमानों में टिकट की स्थिति के चलते यात्रियों के अभी से पसीने छूटने लगे हैं। मुंबई से लखनऊ की एअर इंडिया एक्सप्रेस आईएक्स-1219 का टिकट 16,241 रुपये में मिल रहा है।
विज्ञापन


इंडिगो की सीधी उड़ान 6ई-5379 का टिकट 18,399 रुपये पहुंच गया है। आम दिनों में इस विमान में पांच हजार रुपये में टिकट मिल जाता है। उधर, बंगलूरू से लखनऊ आने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस आईएक्स-1230 का टिकट 17,930 रुपये पहुंच गया है। इंडिगो की 6ई-451 का टिकट भी 17,333 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दिल्ली रूट पर भी बढ़ा किराया
नई दिल्ली से लखनऊ आने वाली एअर इंडिया की सीधी उड़ान एआई-2477 का टिकट अभी 4747 रुपये में मिल रहा है। इंडिगो की सीधी उड़ान 6ई-2258 का टिकट 4831 रुपये में उपलब्ध है। एअर इंडिया व इंडिगो की अन्य उड़ानों के टिकट 7200 रुपये तक पहुंच गए हैं। आम दिनों में ये टिकट तीन हजार रुपये में मिल जाते हैं। त्योहार करीब आने तक यह किराया 12 से 15 हजार रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।


--
मुंबई की ट्रेनों में अब नो रूम
दीपावली पर मुंबई से लखनऊ आने वाली पुष्पक एक्सप्रेस, अवध, कुशीनगर, एलटीटी सीतापुर, एलटीटी गोरखपुर आदि ट्रेनों की स्लीपर से लेकर एसी बोगियों तक में रिग्रेट है। यात्री अब वेटिंग टिकट भी नहीं ले पा रहे हैं। दूसरी ओर दिल्ली से लखनऊ आने वाली चेयरकार ट्रेनों में सीटें अभी खाली हैं, लेकिन उनका किराया काफी महंगा है। दिल्ली से आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार में करीब 700, तेजस एक्सप्रेस की चेयरकार में 388, शताब्दी एक्सप्रेस की चेयरकार में 289 तक सीटें रिक्त हैं।

अमौसी एयरपोर्ट के विमानों और लखनऊ आने-जाने वाली ट्रेनों में दीपावली के लिए जगह मुश्किल। 

अमौसी एयरपोर्ट के विमानों और लखनऊ आने-जाने वाली ट्रेनों में दीपावली के लिए जगह मुश्किल। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed