{"_id":"5fc8afcb72e2dd42917d7aa1","slug":"flight-from-lucknow-to-dubai-for-5-days-in-a-week","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब दुबई के लिए हफ्ते में पांच दिन फ्लाइट, यहां पढ़ें- पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दुबई के लिए हफ्ते में पांच दिन फ्लाइट, यहां पढ़ें- पूरी जानकारी
Thu, 03 Dec 2020 02:58 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 03 Dec 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया ने लखनऊ से दुबई के बीच उड़ानें बढ़ा दी हैं। पहले जहां हफ्ते में तीन दिन फ्लाइटें थीं, अब इन्हें पांच दिन कर दिया गया है। एयर इंडिया की मंगलवार, शनिवार और गुरुवार को दुबई से लखनऊ के बीच फ्लाइट चल रही हैं।
विज्ञापन
वहीं, 11 दिसंबर से बुधवार, रविवार को भी उड़ान मिलेगी। सोमवार, शुक्रवार को सेवा बंद रहेगी। नई जुड़ी उड़ान आईएक्स 1174 दुबई से आएगी और यहां से आईएक्स 1193 बनकर जाएगी। वहीं, लखनऊ और दुबई के बीच एयर इंडिया, इंडिगो, फ्लाई दुबई की उड़ानें हैं। स्पाइस जेट, गो एयर बुकिंग पर विमानों का संचालन कर रही हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
एयरपोर्ट पर लेने आने वाली टैक्सी पर पिकअप चार्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर
वहीं अमौसी एयरपोर्ट पर ओला, उबर, ऑटो, टैक्सी पर 50 रुपये का पिकअप चार्ज लगा दिया गया है। इसका भार यात्रियों पर पड़ रहा है, क्योंकि टैक्सी मालिक उनसे ही यह शुल्क वसूल रहे हैं। वहीं, अगर यात्री पिकअप चार्ज देने से मना करता है तो टैक्सी एयरपोर्ट नहीं आती है।
दो नवंबर से अमौसी एयरपोर्ट अडानी ग्रुप के हवाले हो गया है। अब यहां यात्रियों को लेने के लिए आने वाली कैब, ऑटो व टैक्सी से 50 रुपये पिकअप चार्ज लिया जा रहा है। हालांकि, निजी वाहन से किसी को लेने आने पर कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। वहीं, एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि 10 मिनट से ज्यादा समय लगने पर ही ओला, उबर व टैक्सी से यह पिकअप चार्ज लिया जा रहा है। हालांकि, इसका कहीं उल्लेख नहीं है।